​गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर; शादी के बाद इन हसीनाओं के फर्स्ट लुक ने लूटी लाइमलाइट, सुहागन बन लगीं खूबसूरत​

Rashmika Mandanna To These Actresses First Look Won Heart: बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनका शादी के बाद फर्स्ट लुक बेहद खास रहा। गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर ने उनके चेहरे की रौनक ही बढ़ा दी थी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 27 2026, 15:38 IST
शादी के बाद फर्स्ट लुक से इन एक्ट्रेसेस ने लूटी लाइमलाइटImage Credit : Instagram, Fan Pages01 / 11

शादी के बाद फर्स्ट लुक से इन एक्ट्रेसेस ने लूटी लाइमलाइट

Rashmika Mandanna To These Actresses First Look Won Heart: शादी के बाद अक्सर महिलाओं के चेहरे की रौनक ही अलग होती है। हमारी बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनका शादी के बाद फर्स्ट लुक देखने लायक था। मांग में सिंदूर लगाकर और गले में मंगलसूत्र पहनकर उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गया था। चाहे वो कियारा आडवाणी हों या फिर कैटरीना कैफ, वहीं अब रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस के फर्स्ट लुक पर-

यामी गौतम (Yami Gautam)Image Credit : Instagram, Fan Pages02 / 11

यामी गौतम (Yami Gautam)

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली यामी गौतम शादी के बाद बेहद खूबसूरत लगी थीं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहन यामी का लुक देखने लायक रहा।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)Image Credit : Instagram, Fan Pages03 / 11

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाती हैं। वहीं शादी के बाद एक्ट्रेस के चेहरे की रौनक देखने लायक रही। एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर ने उनके चेहरे की शोभा बढ़ा दी थी। ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर रेड साड़ी में नजर आई थीं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)Image Credit : Instagram, Fan Pages04 / 11

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने हाथों में हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। रेड जोड़े में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लगीं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)Image Credit : Instagram, Fan Pages05 / 11

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर भी शादी के बाद अपने फर्स्ट लुक में बेहद प्यारी लगीं। एक्ट्रेस ने ग्रीन सूट और रेड दुपट्टा ओढ़ा हुआ था, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)Image Credit : Instagram, Fan Pages06 / 11

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा को पेस्टल कलर ब्राइडल लुक के लिए ट्रेंड सेटर कहा जाता है। वहीं शादी के बाद अपने फर्स्ट लुक से भी एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सादगी में भी अनुष्का का रूप देखने लायक रहा।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram, Fan Pages07 / 11

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार तब नजर आईं, जब उन्हें अपनी हॉलीवुड मूवी की शूटिंग के लिए विदेश जाना था। एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक सूट पहना था। हालांकि उन्होंने मांग में सिंदूर नहीं लगाया था, जिसकी वजह से आलिया भट्ट को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा। लेकिन ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद प्यारी लगीं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)Image Credit : Instagram, Fan Pages08 / 11

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार सुहागन के रूप में बेहद प्यारी लगीं। एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट और रेड जोड़ा पहना था। साथ ही हाथ में चूड़े और मांग में सिंदूर लगाकर दीपिका पादुकोण का लुक और भी प्यारा लगने लगा।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)Image Credit : Instagram, Fan Pages09 / 11

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार पीच कलर के सूट में मीडिया के सामने नजर आईं। एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में मौजूद चूड़े ने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)10 / 11

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शादी के बाद पहली बार रेड जोड़े में मीडिया के सामने आई थीं। एक्ट्रेस का लुक इस दौरान देखने लाक था। मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने कियारा बेहद प्यारी लगी थीं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)Image Credit : Instagram, Fan Pages11 / 11

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार ग्रीन सूट में नजर आईं। पति राघव चड्ढा संग पोज देते हुए परिणीति चोपड़ा का अंदाज देखने लायक रहा। एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर ने इस लुक में चार चांद लगा दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!