Ramayana Cast Looks: कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन मेकर्स ने फिल्म 'रामायण' के एक्टर्स के फर्स्ट लुक को पेश करने का फैसला किया है। मेकर्स 'रामायण' को 2 पार्ट में रिलीज करने जा रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा फिल्म का निर्देशन किया जा रहा है। इस मूवी में जो खर्चा हो रहा है, वो चर्चा में है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'रामायण' के एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए कौन एक्टर फिल्म में किस किरदार को निभा रहा है। देखें ये पूरी लिस्ट...
अयोध्या के महाराज दशरथ की पत्नी कैकेयी के किरदार के लिए निर्माताओं ने लारा दत्ता को चुना है। यह किरदार लारा दत्ता के लिए बेहद खास होगा।
रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी लेकिन नितेश तिवारी के निर्देशन में बन इस मूवी में उन्हें राजा दशरथ के रोल में देखा जाएगा।
'केजीएफ' सीरीज की सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार यश की लोकप्रियता में बड़ा इजाफा हुआ है। इस मूवी में लंकापति रावण के रील में यश को देखा जाएगा।
निर्माताओं ने रकुल प्रीत सिंह को रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार के फाइनल किया है। इस मवी में रकुल प्रीत सिंह को इस किरदार में देखना काफी रोमांचक होगा।
साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक साई पल्लवी को मेकर्स ने माता सीता के रोल के लिए फाइनल किया है। साई पल्लवी इस के लिए मेकर्स के मुताबिक एकदम परफेक्ट हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में उन्हें इस किरदार में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं, जो हर तरह का किरदार निभा चुके हैं। 'रामायण' में सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखा जाएगा।
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रवि दुबे भी 'रामायण' का हिस्सा हैं। इस मूवी में रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में देखा जाएगा।