'Ramayana' बनेगी रणबीर कपूर के करिए की बेस्ट ओपनर, ये 5 फिल्में देखती रह जाएंगी मुंह

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। यह मूवी ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की सबसे कमाऊ फिल्म के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 4 2026, 14:02 IST
ये हैं रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

ये हैं रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में...

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का इंतजार हर कोई कर रहा है। इस मूवी में अभिनेता को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। 'रामायण' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यह रणबीर कपूर के अब तक के करिए की बेस्ट ओपनर साबित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। आइए रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

एनिमलImage Credit : Instagram02 / 07

एनिमल

रणबीर कपूर की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' ने पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 556.36 करोड़ रुपये रहा था।

​संजूImage Credit : Instagram03 / 07

​संजू

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवाImage Credit : Instagram04 / 07

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 257.44 करोड़ रुपये रहा था।

ये जवानी है दीवानीImage Credit : Instagram05 / 07

ये जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस मूवी ने 188.57 का कारोबार किया था। फिल्म अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर रही था।

तू झूठी मैं मक्कारImage Credit : Instagram06 / 07

तू झूठी मैं मक्कार

लव रंजन द्वारा डायरेक्ट की गई रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर भी रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने 149.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

रामायणImage Credit : Instagram07 / 07

रामायण

'रामायण' कल यानी 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी और रवि दुबे सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी की पहले दिन की कमाई पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!