Movies Fresh Jodi 2026: ऑडियंस के दिलों पर राज करने आ रही हैं ये फ्रेश जोड़ियां, मेकर्स को करेंगी मालामाल

Movies Fresh Jodi 2026: बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में इस साल यानी 2026 में कई फ्रेश जोड़ियां नजर आने वाली हैं। कियारा और यश की जोड़ी एक्शन अवतार में दिखाई देगी, तो वहीं रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नया अवतार देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Jan 16 2026, 18:33 IST
साल 2026 में धमाल मचाएंगी फ्रेश जोड़ियां, देखें लिस्टImage Credit : IMDb/ Reddit01 / 08

साल 2026 में धमाल मचाएंगी फ्रेश जोड़ियां, देखें लिस्ट

साल 2026 में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों का फैंस को काफी लंबे समय से इंताजर है। साल 2026 में रिलीज होने वाली कई फिल्में ऐसी है जिसमें आपको एकदम फ्रेश जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। इन फ्रेश जोड़ियों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर-साई पल्लवी से लेकर शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी तक का नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट।

​लक्ष्य-अनन्या पांडे (Lakshya - Ananya Panday)Image Credit : IMDb/ Reddit02 / 08

​लक्ष्य-अनन्या पांडे (Lakshya - Ananya Panday)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्षय की जोड़ी फिल्म चांद मेरा दिल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का धांसू पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया गया था।

​अक्षय कुमार-वामिका गब्बी (Akshay Kumar-Wamiqa Gabbi)Image Credit : IMDb/ Reddit03 / 08

​अक्षय कुमार-वामिका गब्बी (Akshay Kumar-Wamiqa Gabbi)

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस वामिका गब्बी फिल्म भूत बंगला में साथ धमाल मचाने वाले हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

​कार्तिक आर्यन-श्रीलीला (Kartik Aaryan–Sreeleela)Image Credit : IMDb/ Reddit04 / 08

​कार्तिक आर्यन-श्रीलीला (Kartik Aaryan–Sreeleela)

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी फिल्म तू मेरी जिंदगी है में नजर आने वाली हैं। इस रोमांटिक फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को फैंस काफी पसंद करने वाले हैं।

रणबीर कपूर-साई पल्लवी (Ranbir Kapoor –Sai Pallavi)Image Credit : IMDb/ Reddit05 / 08

रणबीर कपूर-साई पल्लवी (Ranbir Kapoor –Sai Pallavi)

साई पल्लवी और रणबीर कपूर फिल्म रामायण में साथ में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2026 की दिवाली पर दस्तक देने वाली है।

​राम चरण-जाह्नवी कपूर (Ram Charan- Janhvi Kapoor)Image Credit : IMDb/ Reddit06 / 08

​राम चरण-जाह्नवी कपूर (Ram Charan- Janhvi Kapoor)

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' 27 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। राम चरण की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी (Shahid Kapoor - Triptii Dimri)Image Credit : IMDb/ Reddit07 / 08

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी (Shahid Kapoor - Triptii Dimri)

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जोड़ी फिल्म ओ रोमियो में नजर आने वाली है। शाहिद कपूर की ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

यश-कियारा आडवाणी (Yash- Kiara Advani)Image Credit : IMDb/ Reddit08 / 08

यश-कियारा आडवाणी (Yash- Kiara Advani)

यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली है। यश औ कियारा की ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!