कॉमनवेल्थ गेम्स की भव्य ओपनिंग सेरेमनी, तस्वीरों ने जीता दुनिया का दिल

Commonwealth Games Opening Ceremony: स्कॉटलैंड के खूबसूरत शहर ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की भव्य शुरुआत हुई। किंग चार्ल्स तृतीय ने इसका उद्घाटन किया और महासागरों को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया। ओपनिंग सेरेमनी की भव्य तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें भारतीय दल नजर आ रहा है।

Authored by: Aditya SahuUpdated Jul 24 2026, 12:42 IST
पहली बार इनडोर स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनीImage Credit : @narendramodi/X01 / 08

पहली बार इनडोर स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनी

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह 14,300 क्षमता वाले इनडोर स्टेडियम में हुआ। इसके साथ ही पहली बार खिलाड़ियों की परेड आखिर में नहीं, बल्कि शुरुआत में हुई। इस दौरान 74 देशों के दल एक साथ आए।

स्कॉटलैंड के पाइप बैंड ने दी प्रस्तुतिImage Credit : @narendramodi/X02 / 08

स्कॉटलैंड के पाइप बैंड ने दी प्रस्तुति

ओपनिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड के पाइप बैंड ने 'फ्लावर ऑफ स्कॉटलैंड' की प्रस्तुति दी। समारोह में स्कॉटलैंड की पारंपरिक विरासत को पॉप, रैप और इलेक्ट्रॉनिक संगीत से जोड़ा गया। वाल्टोस, नाथन इवांस, टॉम वॉकर और केटी टुनस्टॉल ने परफॉर्म किया। रैपर एयवे और गायिका गाइया ने मंच साझा किया। कैलम बीटी ने 'यस सर, आई कैन बूगी' गाकर समां बांधा।

​मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने किया भारतीय दल का नेतृत्व​Image Credit : @narendramodi/X03 / 08

​मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने किया भारतीय दल का नेतृत्व​

भारतीय दल का नेतृत्व ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने किया। पुरुष खिलाड़ी नेवी ब्लू सूट और महिलाएं साड़ी-ब्लेजर में नजर आईं। स्टेडियम में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भारतीय टीम का स्वागत किया। परेड के दौरान माहौल जोश से भर गया।

गेलिक गीतों पर हुआ डांसImage Credit : @narendramodi/X04 / 08

गेलिक गीतों पर हुआ डांस

ओपनिंग सेरेमनी में 'वर्कशॉप ऑफ द वर्ल्ड' खंड में स्कॉटलैंड के वस्त्र उत्पादन, जहाज निर्माण और लोकोमोटिव इंजीनियरिंग को दिखाया गया। महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले गेलिक गीतों पर डांस हुआ और आधुनिक हरित तकनीक को भी प्रदर्शित किया गया। ग्लासगो की शहरी संस्कृति और समकालीन कला पर फोकस रहा।

पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएंImage Credit : @narendramodi/X05 / 08

पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मुझे भरोसा है कि हमारे एथलीट जोश, दृढ़ता और उत्कृष्टता की भावना से खेलेंगे।" PM ने कहा कि खिलाड़ियों का हुनर और समर्पण करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करता है।

इस बार सिर्फ 10 खेल शामिलImage Credit : @narendramodi/X06 / 08

इस बार सिर्फ 10 खेल शामिल

ग्लास्गो में हो रहे इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 10 खेल शामिल हैं। भारत इनमें से 8 खेलों में हिस्सा लेगा। इस दौरान 6 पैरा खेल भी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के हटने के बाद ग्लासगो को मेजबानी मिली थी। ग्लासगो में चार जगहों- स्कॉटस्टाउन स्टेडियम, SEC, ग्लासगो एरिना और टोलक्रॉस सेंटर में मुकाबले होंगे।

दुनिया को जोड़ने की ताकतImage Credit : @narendramodi/X07 / 08

दुनिया को जोड़ने की ताकत

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे ने कहा कि ग्लासगो 2026 खेल आंदोलन के लिए नया अध्याय है। उद्घाटन समारोह ने दिखाया कि ये खेल दुनिया को जोड़ने की ताकत रखते हैं। खिलाड़ियों को शपथ स्कॉटलैंड के पॉल फोस्टर, रॉबिन लव और लेस्ली रॉय ने दिलाई। इस दौरान पूरे स्टेडियम का माहौल एकता और जोश से भरा रहा।

किंग चार्ल्स ने दिया संदेशImage Credit : @narendramodi/X08 / 08

किंग चार्ल्स ने दिया संदेश

किंग चार्ल्स ने कहा कि ग्लासगो 2014 के बाद फिर से राष्ट्रमंडल परिवार का स्वागत करता है। उन्होंने खेल और धरती के प्रति प्रेम से एकजुट होकर भविष्य बनाने की बात कही। बैटन के दूसरे संदेश में प्लास्टिक प्रदूषण हटाने की अपील थी। सर क्रिस होय ने समारोह में अहम भूमिका निभाई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!