Priyanka Chopra Photos: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपने लुक से हर बार लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। प्रियंका अपनी फिल्मों की तरह हर बार अपने फैशन में भी कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती हैं और इसी वजह से लोगों का ध्यान एक्ट्रेस पर टिका रहता है। हाल ही में प्रियंका ने गोल्ड गाला में शिरकत ली और यहां पर एक्ट्रेस ने अपने गजब के लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के लुक में खास बात साड़ी से बनी उनकी ड्रेस है, जो 20 साल पुरानी है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
हाल ही में लॉस एंजिल्स में गोल्ड गाला 2026 का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा सम्मानित हुईं। प्रियंका चोपड़ा को सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट में 25 साल की जर्नी के लिए Global Vanguard अवॉर्ड मिला। प्रियंका ने इस स्टेज पर अवॉर्ड लेकर सबको धन्यवाद किया।
प्रियंका ने इस इवेंट में अपने लुक को काफी यूनिक रखा। एक्ट्रेस ने अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ मॉडर्न गाउन पहना, जिसमें इंडियन टच देने की पूरी कोशिश की गई। प्रियंका का लुक पूरा व्हाइट रखा गया।
इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से पहनी ड्रेस पहनी। एक्ट्रेस की व्हाइट ड्रेस को एक साइड से ऑफ शोल्डर रखा गया और ज्वेलरी भी प्रियंका ने काफी लाइट रखी। प्रियंका इस ड्रेस में स्वर्ग की अप्सरा लगीं।
प्रियंका ने अपने लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा। एक्ट्रेस ने प्हाइट ड्रेस पर सुंदर सा नेकपीस पहना और बालों को खुला रखा। प्रियंका ने मेकअप भी भारी नहीं करवाया। प्रियंका का मिनिमल मेकअप उनके लुक को सुंदर बनाता दिखा।
प्रियंका चोपड़ा की फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका की हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रियंका के लुक पर फैंस लट्टू हो गए हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस की फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसे एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका लगभग 8 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं।