Pooja Hegde's Flop Movies: साउथ की फिल्मों से साथ-साथ बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं पूजा हेगड़े की नई रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी पूजा हेगड़े के साथ वरुण धवन और मृणाल ठाकुर सहित कई कलाकर अहम रोल में दिखाई देंगे। 'है जवानी तो इश्क होना है' के रिलीज होने से पहले आपको बता दें कि पूजा हेगड़े की बीती 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
साल 2025 में जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'देवा' में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर अहम रोल में नजर आए थे। इस मूवी का टोटल कलेक्शन 32.07 करोड़ रुपये रहा था और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस हिट साबित नहीं हो पाई और पूजा हेगड़े के हिस्से एक और फ्लॉप आ गई। फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ रुपये रहा था।
फिल्म 'राधे-श्याम' में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने को मिली थी। यह जोड़ी फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही लेकिन इसकी कहानी किसी को पसंद नहीं आई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।
तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' में भी पूजा हेगड़े ही अहम रोल में दिखाई दी थीं। यह मूवी भी रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े को रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया गया था। यह मूवी कुल 35.65 करोड़ रुपये कमा पाई थी। यह भी फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल है।
अब लोगों की निगाहें फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पर टिकी हुई है। इस मूवी में पूजा हेगड़े को वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ देखा जाएगा। इस मूवी का हिट होना बहुत जरुरी है।