'एनिमल'-'पठान' सहित इन 6 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला देगी 'दे कॉल हिम ओजी', पवन कल्याण बनेंगे बॉक्स ऑफिस किंग

रणबीर कपूर की 'एनिमल' से लेकर शाहरुख खान स्टारर 'पठान' सहित कई फिल्मों के ओपनिंग रिकार्ड्स को पवन कल्याण की आज रिलीज हुई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' बड़ी आसानी से तोड़ देगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Sep 25 2025, 10:46 IST
'एनिमल'-'पठान' सहित इन 6 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला देगी 'दे कॉल हिम ओजी'Image Credit : IMDb01 / 07

'एनिमल'-'पठान' सहित इन 6 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला देगी 'दे कॉल हिम ओजी'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने 25 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस मूवी को लेकर लोगों के अंदर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करने के लिए तैयार है। पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ओपनिंग डे पर 'एनिमल' से 'पठान' सहित इन 6 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को धूल चटा देगी। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

जवानImage Credit : IMDb02 / 07

जवान

एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने ओपनिंग डे पर 129 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

साहोImage Credit : IMDb03 / 07

साहो

साउथ सुपरस्टार प्रभास की एक्शन ड्रामा 'साहो' ने पहले दिन रिलीज होने के बाद 126 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म बड़े ही फ्लॉप रही थी लेकिन ओपनिंग डे की कमाई शानदार थी।

एनिमलImage Credit : IMDb04 / 07

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी 'एनिमल' ने पहले दिन 114 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

लियोImage Credit : IMDb05 / 07

लियो

थलापति विजय और संजय दत्त की फिल्म 'लियो' लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस मूवी ने पहले दिन 142 करोड़ रुपये की कमाई कर निर्माताओं को खुश कर दिया था।

पठानImage Credit : IMDb06 / 07

पठान

शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से काफी लंबे समय के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया था। इस मूवी ने पहले दिन 104 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस किया था।

दे कॉल हिम ओजीImage Credit : IMDb07 / 07

दे कॉल हिम ओजी

पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!