Republic Day: 26 जनवरी पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने उड़ाया था गर्दा, 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

Bollywood movies release on Republic day: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस मूवी पर लोगों की नजरें टिकी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी गणतंत्र दिवस के आसपास मूवीज रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस लिस्ट में पठान से लेकर फाइटर तक के नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Jan 22 2026, 13:54 IST
26 जनवरी पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दाImage Credit : Movie pics/instagram01 / 07

26 जनवरी पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा

Bollywood movies release on Republic day: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' कल यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस मूवी पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह देशभक्ति और एक्शन से भरपूर है। गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धमाल रहता है।इस लिस्ट में 'पठान' (2023) सबसे ऊपर है, जिसने जनवरी में रिलीज होकर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए। इसी तरह 'फाइटर' (2024) ने भी गणतंत्र दिवस के ठीक पहले रिलीज होकर जबरदस्त कमाई की। 'बॉर्डर 2' भी इसी ट्रेडिशन को आगे बढ़ाते हुए रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी उम्मीद जगाए हुए है। फैंस 23 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं।

काबिलImage Credit : Movie pics/instagram02 / 07

काबिल

ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। इसका कुल कलेक्शन लगभग ₹106 करोड़ से ₹120 करोड़ के बीच रहा, जबकि इसका बजट लगभग ₹50 करोड़ था।

बेबीImage Credit : Movie pics/instagram03 / 07

बेबी

अक्षय कुमार की फिल्म बेबी साल 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

रईसImage Credit : Movie pics/instagram04 / 07

रईस

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, घरेलू बाजार में लगभग ₹191 करोड़ और दुनियाभर में 281-308 करोड़ की कमाई की थी।

'पद्मावत'Image Credit : Movie pics/instagram05 / 07

'पद्मावत'

रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

पठानImage Credit : Movie pics/instagram06 / 07

पठान

इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म पठान का नाम शामिल है। ये फिल्म 25 जनवरी साल 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था।

बॉर्डर 2Image Credit : Movie pics/instagram07 / 07

बॉर्डर 2

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस मूवी से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!