Parineeti Chopra के लिए उमड़ा पति Raghav Chadha का प्यार, जन्मदिन पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर किया इजहार...

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने उनके साथ की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पत्नी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। राघव ने परिणीति के लिए तस्वीरों के साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

Authored by: Swarnim SrivastavaUpdated Oct 22 2023, 20:15 IST
राघव ने परिणीति के साथ शेयर की तस्वीरेंImage Credit : Instagram01 / 08

राघव ने परिणीति के साथ शेयर की तस्वीरें

Parineeti Chopra Birthday: हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। नई नवेली दुल्हन परिणीति का शादी के बाद ये पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पति और आप नेता राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

परिणीति चोपड़ा का जन्मदिनImage Credit : Instagram02 / 08

परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन

परिणीति चोपड़ा का ये शादी के बाद पहला जन्मदिन है। एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता बंधा हुआ है।

राघव ने लुटाया प्यारImage Credit : Instagram03 / 08

राघव ने लुटाया प्यार

परिणीति के जन्मदिन पर राघव ने ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा।

कैप्शन में उमड़ा प्यारImage Credit : Instagram04 / 08

कैप्शन में उमड़ा प्यार

राघव ने कैप्शन में लिखा, "तुम एक सुपरस्टार की तरह मेरे जीवन को रोशन कर देती हो, परू! आपकी बस एक मुस्कान मेरे चुनौतीपूर्ण और अस्त-व्यस्त जीवन को सहने योग्य बना सकती है 😊 आप मेरी दुनिया में बहुत सारी खुशियां लाती हैं…इस खास दिन पर, मैं उस अद्भुत महिला का जश्न मनाना चाहता हूं जो आप हैं...ये और ज्यादा हंसी, ज्यादा प्यार और साथ में और भी ज्यादा यादगार पलों के लिए... जैसे कि हमारे पहले वर्ष के ये खूबसूरत पल। जन्मदिन मुबारक हो पत्नी!"

विदेशों की सैरImage Credit : Instagram05 / 08

विदेशों की सैर

इन तस्वीरों में परिणीति और राघव साथ में विदेशों की सैर करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।

फैंस ने लुटाया प्यारImage Credit : Instagram06 / 08

फैंस ने लुटाया प्यार

इन तस्वीरों के कॉमेंट सेक्शन में फैंस परिणीति और राघव पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

परिणीति का कॉमेंटImage Credit : Instagram07 / 08

परिणीति का कॉमेंट

परिणीति चोपड़ा ने राघव की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, "Back at you, you amazing amazing human!"​

परिणीति और राघव की शादीImage Credit : Instagram08 / 08

परिणीति और राघव की शादी

​परिणीति और राघव की शादी की पिछले महीने की 24 तारीख को हुई थाी। जहां दोनों के परिवार वालों के साथ कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!