पंकज त्रिपाठी से लेकर मनोज बाजपेयी तक इन स्टार्स को बॉलीवुड का नगीना कहा जाता है। ये जिस भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं उसका हिट होना तय होता है। ये एक्टर तो अक्सर फैंस के बीच नजर आते हैं लेकिन ये अपने पार्टनर को दुनिया से छिपाकर रखते हैं। आज हम इन्हीं स्टार्स के लाइफ पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे बेहद कम ही लोगों ने देखा होगा।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की पत्नी का नाम किरण मिश्रा है। किरण मिश्रा संजय की ही तरह एक आर्टिस्ट है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज के लिए ऑडिशन दिए हैं। कपल की दो बेटियां हैं।
एक्टर जयदीप अहलावत की पत्नी का नाम ज्योति हुड्डा है। ज्योति हुड्डा ने जयदीप के साथ फिल्म इंस्टिट्यूट में पढ़ाई की है। हालांकि अब ज्योति हुड्डा एक डॉक्टर हैं और यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं।
के के मेनन की पत्नी का नाम निवेदिता भट्टाचार्या है। वह अपने पति की ही तरह एक्टर हैं और उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। निवेदिता को आपने सात फेरे, सलोनी जैसी शोज में देखा होगा।
पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है। मृदुला त्रिपाठी एक टीचर हैं और जब पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रहे थे तब मृदुला ने घर का खर्चा उठाया था।
मनोज बाजपेयी की पत्नी का नाम शबाना आजमी है। वह मनोज की ही तरह एक एक्टर हैं। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। हालांकि शबाना बेहद कम ही मीडिया के सामने नजर आती हैं।
पीयूष मिश्रा की पत्नी का नाम प्रिया नारायण है। पीयूष मिश्रा अक्सर अपनी कविताओं में पत्नी का जिक्र करते हैं। हालांकि उनकी पत्नी मीडिया से दूर रहती है।