12 छक्के, 8 चौके, दासुन शनाका ने लगाया CPL T20 का सबसे तेज शतक

Fastest Hundred Of CPL T20: वेस्टइंडीज में होने वाली कैरेबियाई प्रीमियर लीग कई सालों से चल रही है। इस लीग में आंद्रे रसेल से लेकर महान क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेलते आए हैं, लेकिन इतने सालों में जो कमाल इस लीग में कोई नहीं कर सका, वो एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की जिन्होंने सबसे तेज टी20 शतक का सीपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Sep 4 2026, 15:29 IST
सीपीएल में गरजा दासुन शनाका का बल्लाImage Credit : X/CPL01 / 07

सीपीएल में गरजा दासुन शनाका का बल्ला

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेलते हुए दासुन शनाका ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे देखकर सभी दर्शक व फैंस हैरान रह गए। आइए जानते हैं शनाका की पारी कैसी रही और क्या रिकॉर्ड बना।

सेंट किट्स और सेंट लूसिया किंग्स का मैचImage Credit : X/CPL02 / 07

सेंट किट्स और सेंट लूसिया किंग्स का मैच

इस टी20 मैच में मेहमान टीम सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच सेंट किट्स के होम ग्राउंड वॉर्नर पार्क पर खेला जा रहा था, जो एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड रहा है।

शुरुआती दो विकेट सस्ते में गिरेImage Credit : X/CPL03 / 07

शुरुआती दो विकेट सस्ते में गिरे

सेंट किट्स टीम जब पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके पहले दो विकेट सस्ते में गिर गए। जॉनसन चार्ल्स 26 रन और काइल मायर्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

आंद्रे फ्लेचर ने संभाली पारीImage Credit : X/CPL04 / 07

आंद्रे फ्लेचर ने संभाली पारी

पिच पर आंद्रे फ्लेचर पहले से मौजूद थे और तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी दूसरा विकेट गिरने के बाद फ्लेचर का साथ देने पहुंचे श्रीलंका के दासुन शनाका। फ्लेचर ने तो 38 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, लेकिन असल धमाल मचाया दासुन शनाका ने, जिनके बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली।

शनाका का तेज अर्धशतकImage Credit : X/CPL05 / 07

शनाका का तेज अर्धशतक

सबसे पहले दासुन शनाका ने आते ही आक्रामक शॉट्स खेलने शुरू किए और 24 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। अर्धशतक तक शनाका 5 चौके और 4 छक्के लगा चुके थे।

इसके बाद शनाका ने लगाया सबसे तेज शतकImage Credit : X/CPL06 / 07

इसके बाद शनाका ने लगाया सबसे तेज शतक

शनाका यहीं नहीं रुके, अर्धशतक के बाद उनकी बैटिंग की रफ्तार और तेज हो गई। नतीजतन कुछ ही देर बाद कुल 39 गेंदों में उन्होंने अपना पहला सीपीएल शतक पूरा कर लिया। जो सीपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 121 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने आंद्रे रसेल (40 गेंदों में शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम अब तक सीपीएल का सबसे तेज शतक दर्ज था।

जेरेमिया की घातक गेंदबाजी, 98 रन पर ढेर सेंट लूसियाImage Credit : X/CPL07 / 07

जेरेमिया की घातक गेंदबाजी, 98 रन पर ढेर सेंट लूसिया

जवाब देने उतरी सेंट लूसिया की टीम सिर्फ टिम सीफर्ट ने 50 रन बनाए, जबकि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके जिम्मेदार रहे सेंट किट्स के गेंदबाज जेरेमिया लुइस जिन्होंने 2.5 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए और पूरी टीम को 13.5 ओवर में 98 रन पर ढेर कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!