Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में केरल (Kerala) के मलप्पुरम से सामने आया एक छोटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची अपनी जीभ का ऐसा अजूबा दिखा रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी जीभ को बेहद असाधारण और फ्लेक्सिबल तरीके से मोड़ती है। वह अपनी जीभ से अपनी नाक की नोक और ठोड़ी को छू लेती है। साधारण इंसानों के लिए ऐसा कर पाना लगभग नामुमकिन होता है, लेकिन यह बच्ची इसे बड़ी ही सहजता और मुस्कान के साथ करती है। लोग अक्सर ऐसी अनोखी प्रतिभाओं को कोई चमत्कार, जादू या फिर बीमारी समझ लेते हैं। हालांकि, मेडिकल साइंस की भाषा में जीभ को नाक या ठोड़ी तक पहुंचाने की इस क्षमता को 'गोरलिन साइन' कहा जाता है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोई बीमारी या जादू नहीं है। यह जीभ की मांसपेशियों की असामान्य लचक और उस पर बेहतर प्राकृतिक नियंत्रण की एक दुर्लभ विशेषता है। देखें वीडियो...
बच्ची का कमाल
मलप्पुरम की इस नन्हीं स्टार की खासियत सिर्फ वायरल वीडियो तक ही सीमित नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी जीभ की इस अद्भुत लचक और असाधारण नियंत्रण क्षमता के बल पर इस बच्ची ने अपना नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज करा लिया है। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। एक्स पर इस वीडियो को shubh_1857 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इंटरनेट पर लोग इस बच्ची के हुनर और उसकी अद्भुत क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
