हाल ही में सारा ने अपनी लद्दाख ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं। सारा अली खान ने लद्दाख की खूबसूरत Tso Moriri Lake का रुख कर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। नीली झील और चारों तरफ फैले ऊंचे पहाड़ों का नजारा उनकी यात्रा का खास हिस्सा रहा।
झील के आसपास सारा ने लद्दाख की शांत वादियों और पहाड़ों को करीब से महसूस करती नजर आईं। यहां का सुकून भरा माहौल उनकी ट्रिप को और खास बनाता है।
झील और मठ के अलावा लद्दाख की खुली वादियों, ऊंचे पहाड़ों और प्राकृतिक खूबसूरती को देखना भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहा।
सारा की यात्रा में Phuktal Monastery का नाम भी खास है। पहाड़ों के बीच बनी यह अनोखी बौद्ध मठ अपनी शांत लोकेशन और अलग वास्तुकला के लिए जानी जाती है।
लद्दाख की ठंडी रात में Bonfire के आसपास समय बिताना भी सारा की यात्रा का हिस्सा रहा। पहाड़ों के बीच गर्माहट भरी यह शाम ट्रिप की खूबसूरत याद बन सकती है।
सारा की लद्दाख ट्रिप सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रही। Tso Moriri, लद्दाख की वादियां जैसे शांत इलाकों में समय बिताकर उन्होंने पहाड़ों की धीमी और सुकून भरी जिंदगी का आनंद लिया।
सारा की यात्रा उन लोगों के लिए ट्रैवल इंस्पिरेशन है जो लद्दाख में सिर्फ लोकप्रिय जगहें नहीं, बल्कि ऑफबीट जगहें विजिट करना चाहते हैं।