बाजार में मिलने वाले नमक और प्रिजर्वेटिव्स वाले पीले बटर के मुकाबले, घर का बना ताजा सफेद मक्खन शरीर के लिए पनेचुरल सुपरफूड की तरह काम करता है।
सफेद मक्खन में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है।
आमतौर पर माना जाता है कि मक्खन खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन ताजे माखन में मौजूद लेसिथिन फैट जिद्दी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
सफेद मक्खन में विटामिन-ए, डी और ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, जिससे रूखापन दूर होता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। साथ ही, यह बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है।
सफेद मक्खन में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह जोड़ों के बीच मौजूद ग्रीस को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या में काफी आराम मिलता है।
प्रोसेस्ड पीले मक्खन में उच्च मात्रा में सोडियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। इसके विपरीत, नमक-रहित सफेद मक्खन में मौजूद मॉलिक्यूल्स दिल की धमनियों को सख्त होने से रोकते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
सफेद मक्खन में मौजूद शॉर्ट और मीडियम-चेन फैटी एसिड्स दिमाग के कामकाज को तेज करते हैं और दिनभर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।