बॉलीवुड में कई लोग आते है, कुछ का करियर शुरू होते ही खत्म हो जाता है, तो कुछ छा जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो बिहार से आए और बॉलीवुड में छा गए। इन सितारों ने एक छोटे से गांव से लेकर सपनों की नगरी मुंबई का सफर खुद के दम पर पूरा किया। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारों के नाम शामिल है।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का जन्म बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव में हुआ था। इस गांव से निकलर एक्टर ने अपनी एक्टिंग का जलवा बी-टाउन में दिखाया।
एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा गांव से आते हैं। मनोज बायपेयी एक किसान परिवार से आते हैं। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए हैं।
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) बिहार के पटना के रहने वाले हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अब सफल एक्टर के साथ-साथ सासंद भी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का एक दौर में बॉलीवुड में जलवा था।
एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ था। संजय मिश्रा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आलोक नाथ (Alok Nath) बिहार के मुंगेर जिले रहने वाले हैं। आलोक नाथ ने अपने किरदारों से एक अलग ही पहचान पाई है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) पटना के रहने वाल थे। एक्टर ने अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया था। साल 2020 में एक्टर का निधन हो गया था।
एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) का जलवा टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में देखने को मिला है। शेखर सुमन का जन्म पटना में हुआ था।