Prime Upcoming Series: प्राइम वीडियो पर गर्दा उड़ाने आ रही है ये 5 सीरीज, पलके बिछाए बैठे हैं लोग

Prime Upcoming Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर एक से एक वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इन सभी सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में पंचायत 5 (Panchayat 5) से लेकर फर्जी 2 (Farzi 2) तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 25 2026, 13:56 IST
Prime Video की अपकमिंग वेब सीरीजImage Credit : Prime video01 / 06

Prime Video की अपकमिंग वेब सीरीज

Prime Upcoming Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाले दिनों में कई शानदार वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉमेडी, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा से भरपूर ये सीरीज दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देने वाली हैं। इस लिस्ट में पंचायत 5 से लेकर फर्जी 2 जैसी चर्चित सीरीज के नाम शामिल हैं। इन सीरीज के पिछले सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया था, जिसके बाद अब नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर भी इन वेब सीरीज को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। आइए इस खास रिपोर्ट में पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पंचायत 5Image Credit : Prime video02 / 06

पंचायत 5

पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 5 जल्द ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है। इस सीरीज के चारों सीजन को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया हैं। इस सीरीज की कहानी ने हर एक का दिल जीता है।

फर्जी 2Image Credit : Prime video03 / 06

फर्जी 2

शाहिद कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज फर्जी 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फर्जी 2 में शाहिद कपूर फिर से गर्दा उड़ाने वाले हैं। शाहिद कपूर की इस सीरीज को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।

दहाड़ 2Image Credit : Prime video04 / 06

दहाड़ 2

सोनाक्षी सिन्हा की लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'दहाड़'के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जयपुर और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में इसका नया शेड्यूल फिल्माया गया है। ये सीरीज जल्द ही प्राइम पर दस्तक देगी।

दोपहिया 2Image Credit : Prime video05 / 06

दोपहिया 2

इस लिस्ट में वेब सीरीज दोपहिया 2 का नाम शामिल है। ये सीरीज भी चर्चा में बनी हुई है। प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज दोपहिया 2 को देखकर आपको मजा आ जाएगा।

 ​कॉल मी बे 2​Image Credit : Prime video06 / 06

​कॉल मी बे 2​

अनन्या पांडे की सुपरहिट वेब सीरीज 'कॉल मी बे' अब दूसरे सीजन के साथ धमाल मचाने वापस आ रही है। ये सीरीज भी प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!