Ormax TRP List Week 11: ऑरमैक्स मीडिया हर सप्ताह टीवी शोज की रिपोर्ट्स लेकर आता है, साथ ही बताता है कि किस टीवी शो की हालत खस्ता है और कौन टॉप पर बना हुआ है। इस सप्ताह भी ऑरमैक्स मीडिया ने अपने टॉप 10 टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने एक बार फिर से नंबर 1 पर जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' न केवल दूसरे नंबर पर दिखा, बल्कि उसकी रेटिंग भी कम दिखी। इससे इतर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हालत फिर से सुधरती नजर आ रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ऑरमैक्स मीडिया की टीआरपी लिस्ट पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' इस सप्ताह 73 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर नजर आया। बता दें कि शो में खूब ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं।
दिलीप जोशी स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 67 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर दिखा। लगातार शो की रेटिंग गिरती ही जा रही है।
'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग भी इस सप्ताह ज्यादा खास नहीं दिखाई दी। शो 65 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर नजर आया।
'कुंडली भाग्य' की रेटिंग इस सप्ताह अच्छी दिखाई दी। शो एक बार फिर से टॉप 5 में आ गया है। हालांकि इसे इस हफ्ते 65 रेटिंग ही मिली।
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस सप्ताह 64 रेटिंग से ही काम चलाना पड़ा। हालांकि ये एक बार फिर से टॉप 5 में आ गया है।
'तेरी मेरी डोरियां' की हालत लीप के बाद भी ज्यादा खास नहीं दिखाई दी। शो को इस सप्ताह 64 रेटिंग मिली और ये छठे नंबर पर दिखाई दिया।
सुजय रियू स्टारर 'श्रीमद रामायण' की स्थिति डांवा डोल हो रही है। कभी शो टॉप पर पहुंच जाता है तो कभी एकदम नीचे आ जाता है। इस सप्ताह ये 64 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर दिखा।
'भाग्य लक्ष्मी' ने 61 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर जगह बनाई है। इस शो की स्थिति भी कुछ खास नहीं दिख रही है। लीप के बाद थोड़ा सुधार भले ही हुआ था, लेकिन एक बार फिर से 'भाग्य लक्ष्मी' नीचे आ गया है।
'परिणीति' ने लंबे वक्त बाद एक बार फिर से टॉप 10 में एंट्री मारी है। हालांकि शो 61 रेटिंग के साथ नौंवे स्थान पर नजर आया।
'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' एक बार फिर से आखिरी पायदान पर नजर आया। शो को इस सप्ताह 60 रेटिंग ही मिली।