O’ Romeo Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बज बन रहा है। दर्शक इस रोमांचक और इमोशनल थ्रिलर को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे बड़े नाम नजर आएंगे।नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फिल्म की स्टार कास्ट ने मोटी फीस ली है। शाहिद कपूर ने लीड रोल के लिए सबसे ज्यादा चार्ज किया है, जबकि तृप्ति डिमरी ने भी अपनी स्टार वैल्यू के हिसाब से भारी फीस मांगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म ओ रोमियो में लीड एक्टर के रोल में है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने मूवी के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी ने मूवी के लिए केवल 6 करोड़ रुपये लिए है। बता दें कि फिल्म में तृप्ति का बेहद अहम किरदार है।
फिल्म ओ रोमियो में नाना पाटेकर का रोल जबरदस्त है। उन्होंने भी मूवी के लिए मेकर्स से अच्छे-खासे पैसे लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने 4 करोड रुपये लिए है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया ने 'राबिया' के किरदार के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है। इस न्यूज ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि फिल्म में तमन्ना धमाल मचाने वाली है।
दिशा पाटनी को डांस नंबर के लिए 2 करोड़ रुपये मिले है। दिशा पाटनी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फिल्म ओ रोमियो कल यानी 13 फरवरी को रिलीज होगी।