बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं, जिनका नाम उनके निर्माता के साथ समय-समय पर जुड़ता रहा है। इन दिनों नोरा फतेही और भूषण कुमार के अफेयर को लेकर चर्चा है, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ भी दी है। नोरा से पहले भी कई हसीनाओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। अपनी आज की खास रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिनका नाम उनके निर्माता के साथ जुड़ा, जिसके बाद लोगों ने उनके हुनर को दरकिनार कर दिया।
2000 के बाद निर्माता-निर्देशक फिरोज खान बॉलीवुड में एक हसीना को लेकर आए, जिसका नाम सेलिना जेटली था। सेलिना के हॉट लुक्स और बोल्ड सीन्स ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। सेलिना ने फिरेज खान के बैनर में कई सारी मूवीज की, जिस कारण दोनों का नाम जुड़ने लगा। खबरें तो यहां तक थीं कि सेलिना फिरोज खान के साथ-साथ उनके बेटे फरदीन खान के भी करीब थीं। हालांकि कुछ वक्त पहले सेलिना जेटली ने इन खबरों को अफवाह करार दिया और लोगों के बीच फैले झूठ की कलई खोलकर रख दी।
माधुरी दीक्षित को स्टार बनाने वाले ही सुभाष घई थे। सुभाष की फिल्मों ने माधुरी को अलग पहचान दी और उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलवा दी। एक के बाद एक सुभाष-माधुरी फिल्में कर रहे थे, जिस कारण लोगों को ऐसा लगने लगा कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इसी गलतफहमी की वजह से सुभाष-माधुरी के अफेयर की अफवाह फैली थीं।
वाणी कपूर ने यशराज बैनर से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। आदित्य चोपड़ा ने ही वाणी का हुनर पहचाना और उन्हें फिल्मों में चांस दिया। डेब्यू के लम्बे समय तक वाणी ने किसी दूसरे बैनर में काम ही नहीं किया, जिसके बाद ऐसी बातें होने लगीं कि वो आदित्य चोपड़ा के काफी करीब हैं। हालांकि इन लोगों को ये नहीं पता था कि वाणी यशराज बैनर के साथ 3 फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में हैं। अब वाणी यशराज बैनर के बाहर भी काम कर रही हैं और नाम कमा रही हैं।
रोहित शेट्टी यूं तो विवादों से बहुत दूर रहते हैं लेकिन उनका दामन भी अफेयर की अफवाह से सना पड़ा है। बोल बच्चन फिल्म के दौरान उनकी और प्राची देसाई की दोस्ती की खबरें मीडिया में आम थीं। हर कोई ये मानता था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ये खबरें एक वक्त इतनी बढ़ गईं कि रोहित ने प्राची से दूरी बनाना ही सही समझा और बोल बच्चन के बाद इन दोनों को लोगों ने कभी साथ नहीं देखा।
नोरा फतेही के करियर को चमकाने में टी-सीरीज का बड़ा हाथ है। टी-सीरीज की लगभग हर मूवी में नोरा का आइटम डांस होता है, जिस कारण लोगों को ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस और निर्माता भूषण कुमार काफी करीब हैं। नोरा ने भूषण संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को अफवाह का शिकार बताया है।