Nirmal Kapoor Funeral: मां की चिता को अग्नि देने पहुंचे अनिल कपूर, अंतिम संस्कार में नम हुईं सोनम-शनाया की आंखें

Nirmal Kapoor Funeral These Family Member Reach For Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में बीते दिन निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्मल कपूर की अंतिम विदाई के लिए पूरा परिवार पहुंचा, जिससे जुड़ी फोटोज भी सामने आई हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 3 2025, 11:45 IST
निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा परिवारImage Credit : Instagram01 / 10

निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा परिवार

Nirmal Kapoor Funeral These Family Member Reach For Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते दिन 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निर्मल कपूर के निधन की जानकारी बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। वहीं अभी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्रित नजर आया। अर्जुन कपूर से लेकर सोनम कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर परिवार के सभी सदस्य अंतिम विदाई के लिए पहुंचे। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मायूस चेहरे के साथ पहुंचीं सोनम कपूरImage Credit : Instagram02 / 10

मायूस चेहरे के साथ पहुंचीं सोनम कपूर

सोनम कपूर अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं। उनके चेहरे पर इस दौरान मायूसी नजर आई। बता दें कि सोनम कपूर की अपनी दादी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।

खुशी कपूर भी हुईं शामिलImage Credit : Instagram03 / 10

खुशी कपूर भी हुईं शामिल

दादी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए खुशी कपूर भी परिवार के साथ शामिल हुईं। हर किसी का चेहरा इस दौरान बेहद मायूस नजर आया।

शनाया कपूर ने रखा कदमImage Credit : Instagram04 / 10

शनाया कपूर ने रखा कदम

दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शनाया कपूर भी पहुंचीं। दादी के अंतिम दर्शन से पहले शनाया कपूर की आंखें नम नजर आईं। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हैं।

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे मोहित मारवाहImage Credit : Instagram05 / 10

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे मोहित मारवाह

निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए उनके नाती मोहित मारवाह भी पहुंचे। वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ निर्मल कपूर की अंतिम विदाई में शामिल हुए।

मां की अंतिम विदाई के लिए पहुंचे बोनी कपूरImage Credit : Instagram06 / 10

मां की अंतिम विदाई के लिए पहुंचे बोनी कपूर

बोनी कपूर ने बीते दिन पोस्ट शेयर कर मां के निधन की जानकारी दी थी। वहीं आज वह चेहरे पर मायूसी लेकर उनकी अंतिम विदाई के लिए शामिल हुए।

उतरा हुआ दिखा अनिल कपूर का चेहराImage Credit : Instagram07 / 10

उतरा हुआ दिखा अनिल कपूर का चेहरा

मां के अंतिम संस्कार के लिए आए अनिल कपूर का चेहरा भी उतरा हुआ नजर आया। अनिल कपूर और बाकी परिवार अक्सर निर्मल कपूर के साथ अपनी फोटोज शेयर करते थे।

महीप कपूर भी आईं नजरImage Credit : Instagram08 / 10

महीप कपूर भी आईं नजर

निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए महीप कपूर भी पहुंचीं। बता दें कि निर्मल कपूर ने धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांसें ली थीं। वह लंबे वक्त से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं।

दादी की अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अर्जुन कपूरImage Credit : Instagram09 / 10

दादी की अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अर्जुन कपूर

दादी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अर्जुन कपूर भी पहुंचे। दादी के निधन पर उन्हें याद करते हुए अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा की थी।

शिखर पहाड़िया अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे10 / 10

शिखर पहाड़िया अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे

निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शिखर पहाड़िया भी श्मशान भूमि पहुंचे। बता दें कि कपूर परिवार से शिखर पहाड़िया के रिश्ते काफी अच्छे हैं। दुख की घड़ी में वह भी उनका दर्द बांटने पहुंचे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!