TV Actors Comeback Flop in 2024: इस साल कई टीवी कलाकारों के लिए साल 2024 अच्छा रहा तो कई सितारों के लिए बुरा। टीवी दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका कमबैक छोटे परदे पर इस साल फेल हो गया। अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने से ये कलाकार चूंक गए। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत की इस लिस्ट में निया शर्मा से लेकर धीरज धूपर तक का नाम शामिल है।
टीवी एक्टर नील भट्ट हिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के बाद मेघा बरसेंगे में नजर आ रहे हैं। बता दें कलर्स टीवी का ये शो टीआरपी बटोरने में फेल हो गया है।
उडारियाँ के बाद अंकित गुप्ता सीरियल 'माटी से बंधी डोर' में नजर आ रहे हैं। शो की कहानी को दर्शक भाव नहीं दे रहे हैं, ऐसे में अंकित गुप्ता का यह शो फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गया है।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने कई सालों बाद सीरियल सुहागन चुड़ैल से छोटे परदे पर कदम रखा था। लोगों के दिलों में जगह ना बनाने के चलते सीरियल 3 महीने में बंद हो गया था।
राधा कृष्ण में राधा का किरदार निभाकर ही मल्लिका सिंह घर-घर फेमस हुई थीं। इस साल एक्ट्रेस प्रचंड अशोक में नजर आई थी जो कुछ ही दिनों में फ्लॉप हो गया था।
इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर का नाम भी शामिल है। साल 2024 में ही एक्ट्रेस का सीरियल 'काव्या' शुरू हुआ था लेकिन यह फ्लॉप हो गया। इस साल सुंबुल अपना जलवा नहीं बिखेर पाई।
टीवी एक्टर धीरज का शो सौभाग्यवती भव और रब से है दुआ दोनों ही फ्लॉप रहे। इससे ये बात साबित हो गई है की एक्टर के लिए साल 2024 अच्छा नहीं गया है।