​South Actress Bride Look: किसी ने साउथ सिल्क साड़ी तो किसी ने लहंगे में लिए थे फेरे, ब्राइड बनकर चांद सी खिली थी ये एक्ट्रेस​

​दुल्हन बनना हर लड़की के लिए सपना होता है। अपने पसंद के लहंगे में सजना-संवरना किसे पसंद नहीं है। वहीं इंडिया में हर राज्य के हिसाब से दुल्हन का लुक बदल जाता है। आज हम आपको साउथ एक्ट्रेस का ब्राइड लुक दिखाते हैं। ये सभी एक्ट्रेस साउथ से आती हैं लेकिन इनके लुक में भी जमीन आसमान का फर्क है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jun 14 2025, 18:49 IST
साउथ इंडियन एक्ट्रेस का ब्राइड लुक Image Credit : Social Media01 / 07

साउथ इंडियन एक्ट्रेस का ब्राइड लुक

वैसे तो साउथ इंडिया में शादी के समय साड़ी और सोने के गहने पहने जाते हैं। हर कोई इसे अपने अंदाज में स्टाइल करता है। अधिकतर महिलाएं सफेद या गोल्डन रंग की साड़ी पहना ही पसंद करती हैं, लेकिन हमारी जो साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं उन्होंने फैशन का नया ट्रेंड सेट किया था। अपनी शादी में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक स्टाइल में नजर आई थी। आइए उनके लुक पर एक नजर डालते हैं।

सामंथा रूथ प्रभु Image Credit : Social Media02 / 07

सामंथा रूथ प्रभु

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस ने शादी में गोल्डन और महरुन शेड में साड़ी पहनी थी। बालों में कजरा लगाकर वह चांद सी खिल रही थी।

नयनतारा Image Credit : Social Media03 / 07

नयनतारा

नयनतारा अपनी शादी में सबसे खूबसूरत ब्राइड बनी थी यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। अभिनेत्री ने एकदम हटकर अपने स्टाइल चुना था। उन्होंने प्योर रेड साड़ी पहनी थी और गले में रानी हार डाला था। नयनतारा का लुक आज भी लड़कियां कॉपी करती हैं।

काजल अग्रवाल Image Credit : Social Media04 / 07

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल सबसे अलग साउथ इंडियन एक्ट्रेस थी जिसका ब्राइड लुक एकदम हटकर था। उन्होंने साड़ी नहीं बल्कि पिंक लहंगे में फेरे लिए थे। नॉर्थ इंडियन ब्राइड की तरह उन्होंने हाथ में कलीरे भी बांधे थे।

ज्योतिका Image Credit : Social Media05 / 07

ज्योतिका

एक्ट्रेस ज्योतिका की शादी का लुक एकदम हटकर था। उन्होंने गोल्डन की बजाए पिंक साड़ी पहनी थी। गले में उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी पहनी थी। ज्योतिका और सूर्या की शादी बहुत ही सिम्पल तरीके से हुई थी।

अदिति राव हैदरी Image Credit : Social Media06 / 07

अदिति राव हैदरी

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हाल ही में अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनेता सिद्धार्थ संग शादी की है। एक्ट्रेस ने एक पुराने मंदिर में बेहद सिम्पल अंदाज में फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी में साउथ इंडियन लुक कैरी किया था और गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी थी।

कीर्ति सुरेश Image Credit : Social Media07 / 07

कीर्ति सुरेश

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने पिछले साल ही धूमधाम से शादी की है। कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी में एकदम हटकर ग्रीन और येलो साड़ी पहनी थी। वह पूरी तरह से साउथ इंडियन ब्राइड बनी थी। उन्होंने गले में गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!