हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज हर मामले में बाकी हॉलीवुड एक्टर्स से काफी ज्यादा आगे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग उनका लुक और उनकी एक्टिंग...सबकुछ जबरदस्त है। टॉम क्रूज ने एक से एक हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी मूवीज को लोग देखना पसंद करते हैं। एक्शन फिल्मों के तो वो बादशाह है। उन्होंने अपने करियर में मारधाड़ वाली फिल्मों से खूब धमाल मचाया है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में टॉम क्रूज की टॉप 5 एक्शन मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।
टॉम क्रूज की फिल्म कोलैटरल साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया था। आप टॉम क्रूज की इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन को देखकर आप अंदर से गदगद हो जाएंगे। इस मूवी में टॉम क्रूज ने जबरदस्त एक्शन किया है। टॉम की फिल्म टॉप गन को आप आज ही यूट्यूब पर देख लें।
टॉम क्रूज की फिल्म जैक रीचर को देखकर आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे। टॉम की फिल्म जैक रीचर ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
टॉम क्रूज की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'अमेरिकन मेड' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में टॉम ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। आप इस मूवी को प्राइम पर देख सकते हैं।
टॉम की फिल्म मिशन इंपॉसिबल सबकी फेवरेट है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। आप इस फिल्म को प्राइम पर आज ही देख लें।