मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां के निधन के बाद आयोजित प्रेयर मीट में पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। इस भावुक मौके पर विक्की कौशल से लेकर अजय देवगन समेत कई बड़े सितारे पहुंचे। इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे इस कठिन समय में मनीष मल्होत्रा के साथ खड़े नजर आए, जहां माहौल बेहद भावुक था।
मनीष मल्होत्रा की मां के प्रेयर मीट में शाहरुख खान के बदले गौरी खान वहाँ पहुंची। गौरी के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी क्योंकि मनीष और शाहरुख की दोस्ती काफी पुरानी है।
देओल परिवार की तरफ से प्रेयर मीट में मनीषा मल्होत्रा का साथ देने पहुंचे बॉबी देओल। जैसा की आपको मालूम है बीते साल 24 नवंबर को बॉबी के पिता धर्मेन्द्र का निधन हो गया था।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी प्रेयर मीट में मनीषा मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हालांकि कैटरीना कैफ की कमी खली क्योंकि वे और मनीष काफी अच्छे दोस्त हैं।
अजय देवगन, काजोल और बेटी निसा भी इस प्रेयर मीट में पहुंचे। सभी के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आई और बिना मीडिया को बोले वहाँ से चले गए।
बॉलीवूड एक्ट्रेस सारा अली खान इस दुख की घड़ी में मनीषा मल्होत्रा के साथ खड़ी रहीं। वे प्रेयर मीट में अपने छोटे भाई इब्राहीम अली खान संग पहुंची।