आलिया भट्ट ने हाल ही में एक शादी के लिए क्लासिक ब्लैक हल्के ग्रीन टिंट और गोल्डन कलर वाला बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। लहंगे के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज और दुपट्टा भी बहुत ही कमाल लगा। वहीं खुशी का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है।
भूमि पेडनेकर ने भी अंशुला कपूर के रिसेप्शन के लिए काले और सिल्वर रंग का बनारसी लहंगा पहना था। खुश अंशुला ने भी बनारसी ब्रोकेड साड़ी ही पहनी थी।
तृषा कृष्णनन का ये टील ब्लू बनारसी लहंगा भी बहुत ही क्लासिक और ट्रेडिशनल है। स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ साइड से शिफॉन का दुपट्टा लुक में चार चांद लगा रहा है।
श्रीया सरन का पीले रंग का रॉयल बनारसी लहंगा भी बहुत ही सुंदर लग रहा है। शादी सीजन खास तौर से हल्दी फंक्शन के लिए तो ऐसा बनारसी लहंगा और कंट्रास्ट ब्लाउज दुपट्टा कमाल लगेंगे।
खुशी ने बहन अंशुला की शादी के लिए पैच वर्क वाला बनारसी स्टाइल लहंगा पहना हुआ था। मल्टीकलर का ऐसा लहंगा काफी ट्रेंड में है।
गुलाबी रंग का खूबसूरत सा कियारा आडवाणी का ये बनारसी लहंगा भी बहुत ही प्यारा है। फ्लोरल वर्क के साथ गोल्डन दुपट्टा भी बढ़िया कॉम्पलीमेंट कर रहा है।
नारंगी रंग के साथ गुलाबी का क्लासिक कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। ईशा मालवीय का ये बनारसी लहंगा भी मस्ट ट्राय है।