अध्यात्म

व्यतिपात योग के प्रभाव से इन 3 राशियों को मिलेगा मेहनत का कई गुना फल, सूर्य-चंद्र ने दिए संकेत

Vyatipat Yog 2026: ग्रह सूर्य और चंद्र के विशेष संयोग से वक्त-वक्त पर व्यतिपात योग का निर्माण होता है। इस बार भी जुलाई 2026 में व्यतिपात योग बना है, जिसका सकारात्मक प्रभाव 3 राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है। चलिए जानें इन लकी राशियों और व्यतिपात योग के बनने के समय के बारे में।

Image

सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग इन 3 राशियों के लिए रहेगा अशुभ

Vyatipat Yog 2026: ग्रहों के मिलन से समय-समय पर विभिन्न शुभ योग बनते हैं, जिसमें से एक व्यतिपात योग भी है। व्यतिपात योग सूर्य और चंद्र के मिलन के कारण बनता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव भी राशियों के ऊपर कई बार देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणना का आकलन करें तो इस बार 10 जुलाई 2026 को व्यतिपात योग 5 घंटे से ज्यादा तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है। चलिए अब जानें व्यतिपात योग 10 जुलाई 2026 को कब से कब तक रहेगा। साथ ही इससे प्रभावित भाग्यशाली राशियों के राशिफल के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

व्यतिपात योग कब से कब तक प्रभावी रहेगा?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 जुलाई 2026 की सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर सूर्य और चंद्र के विशेष संयोग से व्यतिपात योग बना है, जो कि आज दोपहर तक ही प्रभावी रहेगा। आज दोपहर में 12 बजकर 27 मिनट पर व्यतिपात योग समाप्त हो जाएगा।

व्यतिपात योग का 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि

व्यतिपात योग का आज सुबह बनना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए आप सच्चे मन से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही बड़ा धन लाभ होने और समाज में पहचान मिलने के प्रबल योग हैं।

सिंह राशि

मेष के अलावा सिंह राशि वालों के जीवन पर भी आज बने व्यतिपात योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के अटके काम पूरे होंगे, वहीं कई जातक नए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। इसके अलावा मन शांत रहेगा, जिसके कारण रिश्ते भी प्रभावित नहीं होंगे।

तुला राशि

शुक्र ग्रह की राशि तुला के जातकों के लिए भी सूर्य और चंद्र के विशेष संयोग से बनने वाला व्यतिपात योग लाभकारी रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलने से कामकाजी लोग खुश रहेंगे। साथ ही लंबे वक्त से पूरे न होने वाले कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा रिश्तों में प्यार और गहराई बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article