Top 7 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और गुरुवार को भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई है। एक तरफ लॉकअप 2 से ढेर सारे अपडेट आए और अब सेलेब्स ने भी लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के खेल पर अपनी राय देनी शुरू कर दी है। इसके अलावा, अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय ने अपनी फोटोज से फैंस को खुश कर दिया है। एक्ट्रेस ने स्विट्जरलैंड से अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को बर्फ वाली वादियां दिखाई हैं। आइए आपको तमाम खबरें बताते हैं।
लॉकअप 2 कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल बाहर रहकर अपनी गर्लफ्रेंड का फुल सपोर्ट कर रहे हैं। ऋषभ ने श्रेया के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने श्रेया के साथ हर स्थिति में खड़े रहने की बात कही है।
अनुपमा एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय अपने होने वाले पति के साथ स्विट्जरलैंड वेकेशन पर गई हैं। यहां पर अद्रिजा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पार्टनर संग हैं।
रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी नेहल चुडासमा में लॉकअप 2 में श्रेया कालरा का सपोर्ट किया है। नेहर ने श्रेया की गेम की तारीफ की और साफ कहा कि लॉकअप 2 श्रेया कालरा शो बन गया है।
अलायंस में नीति टेलर ने खुलासा किया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी खराब था और उनके साथ मारपीट करता था। पार्थ ने नीति के इस खुलासे पर रिएक्शन दिया है। पार्थ के मुताबिक, उन्हें नीति के इस अब्यूसिव रिश्ते के बारे में नहीं पता था और पार्थ ने बताया कि उन्होंने नीति को समय के साथ आगे बढ़ते देखा है जो कमाल है।
रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा से जमकर लड़ाई की। आकांक्षा ने इस लड़ाई में श्रेया के बेड और खाने में पानी डाल दिया। अब इस पर राजीव अदातिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजीव ने आकांक्षा को गलत बताया है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने एनिवर्सरी की झलक दिखाई है। कपल ने इस खास दिन पर कैंडल लाइट डिनर एन्जॉय किया। कपल वीडियो में एक दूसरे के साथ काफी खुश है।
उर्वशी ढोलकिया ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मां के साथ जश्न मनाती दिख रही हैं। वीडियो केक कटिंग का है। इस वीडियो को देख फैंस खुश हो गए।