एजुकेशन

Delhi Govt School Admission 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन को लेकर बड़ी खबर, जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के नॉन-प्लान एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की घोषणा कर दी है। पहले राउंड में जो बच्चे रह गए थे, उनके लिए ये बेहतरीन मौका हो सकता है।

Image

Delhi Govt School Admission 2026

Delhi Govt School Admission 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के नॉन-प्लान एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की घोषणा कर दी है। पहले राउंड में जो बच्चे रह गए थे या अब भी सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। इस बार दाखिला कॉमन एडमिशन टेस्ट के नंबरों से होगा। इस दूसरे चरण के लिए आवेदन फॉर्म 11 जुलाई 2026 से उपलब्ध होंगे। छात्र अपना भरा हुआ फॉर्म 25 जुलाई 2026 तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद स्कूल सभी आवेदन 27 जुलाई 2026 तक संबंधित जिला शिक्षा उप-निदेशक (DDE) को भेजेंगे। छात्रों को 30 जुलाई 2026 को उसी स्कूल से एडमिट कार्ड मिलेगा, जहां उन्होंने आवेदन जमा किया होगा। इसके बाद कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट 5 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

इन तारीखों को रखें याद
फॉर्म भरने की तारीख: 11 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक
स्कूल फॉर्म भेजने की तारीख: 27 जुलाई 2026 तक
एडमिट कार्ड मिलेगा: 30 जुलाई 2026 को उसी स्कूल से जहां फॉर्म जमा किया
एंट्रेंस टेस्ट: 1 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
रिजल्ट आएगा: 5 अगस्त 2026

स्कूल कैसे अलॉट होगा?

टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद DDE स्कूल अलॉट करेंगे। स्कूल देते समय 3 बातें देखी जाएंगी -

  • खाली सीटें
  • आपके चुने हुए विषय
  • आपका घर कहां है
मतलब आपको वही स्कूल मिल सकता है जहां सीट और आपके सब्जेक्ट दोनों हों।

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • 10वीं के लिए: छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछले साल 9वीं पास की हो।
  • 12वीं के लिए: छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 11वीं पास की हो और 12वीं में वही विषय लेने हों जो उसने 11वीं में पढ़े थे।

आवेदन से पहले जरूरी

स्कूल फॉर्म भेजने से पहले आपकी योग्यता और कागज चेक करेगा। इसलिए फॉर्म भरने से पहले ये तैयार रखें: मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र और बाकी जरूरी दस्तावेज। ये दूसरा राउंड उन सभी बच्चों के लिए अच्छा मौका है जो 2026 में दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ना चाहते हैं।

"इच्छुक छात्र और अभिभावक अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जा सकते हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. नॉन-प्लान एडमिशन का मतलब क्या है?

A: नॉन-प्लान सीटें वो होती हैं जो रेगुलर एडमिशन के बाद खाली बच जाती हैं। इन्हीं सीटों पर 10वीं और 12वीं में टेस्ट के आधार पर नया दाखिला दिया जाता है।

2. Q: कॉमन एडमिशन टेस्ट का पैटर्न क्या होगा?

A: टेस्ट 1 अगस्त 2026 को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। इसमें आपके पिछले क्लास के सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना जरूरी है।

3. Q: क्या दूसरे राज्य के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं?

A: नहीं। प्राथमिकता दिल्ली के निवासी छात्रों को मिलेगी। स्कूल अलॉट करते समय आपके घर का पता भी देखा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article