Must Watch: भूलकर भी मिस ना करें Thalapathy Vijay की ये 5 फिल्में, ओटीटी पर है मौजूद

Thalapathy Vijay Movies: साउथ के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने एक से एक फिल्में में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी कई फिल्में हिट साबित हुई है। इनमें से कुछ मूवीज ओटीटी पर भी मौजूद है। आइए नजर डालते है विजय की हिट फिल्मों पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Jun 22 2026, 20:12 IST
Thalapathy Vijay की धांसू फिल्मेंImage Credit : Chatgpt/film poster01 / 06

Thalapathy Vijay की धांसू फिल्में

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने अपने शानदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया और जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं। एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा जैसी हर तरह की फिल्मों में विजय ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कई सुपरहिट फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं। आइए जानते हैं थलापति विजय की कुछ बेहतरीन और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों के बारे में।

​वरिसु​Image Credit : Chatgpt/film poster02 / 06

​वरिसु​

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की वरिसु एक ब्लॉकबस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर आज ही देख लें। फिल्म की कहानी आपका दिन बना देगी।

बिगिलImage Credit : Chatgpt/film poster03 / 06

बिगिल

इस लिस्ट में थलापति विजय की फिल्म बिगिल का नाम शामिल है। फिल्म में थलापति विजय ने मस्त एक्शन किया है। आज सीएम विजय की इस मूवी को प्राइम पर देख सकते हैं।

गोटImage Credit : Chatgpt/film poster04 / 06

गोट

थलापति विजय की फिल्म 'गोट' (G.O.A.T - The Greatest of All Time) को देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

​लियो​Image Credit : Chatgpt/film poster05 / 06

​लियो​

लोकेश कनगराज की निर्देशित थलपति विजय की फिल्म लियो में संजय दत्त ने भी अपना जलवा बिखेरा है। इस फिल्म को देखने के बाद आप गदगद हो जाएंगे।

मेर्सलImage Credit : Chatgpt/film poster06 / 06

मेर्सल

विजय की 'मेर्सल' एक तमिल मूवी है। साल 2017 में रिलीज हुई विजय की इस फिल्म को आप प्राइम पर देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!