Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घटियापने पर उतरेगा करण, बेटे की चाल में बुरी फंसेगी तुलसी; होगा नया तमाशा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हंगामा होने वाला है। अब करण अपना अफेयर छुपाने के लिए नया ड्रामा करेगा। वह एक ऐसी चाल चलेगा, जिसमें तुलसी फंस जाएगी।

Authored by: कविताUpdated Apr 22 2026, 11:04 IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में करण चलेगा घटिया चाल, फंसेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar01 / 08

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में करण चलेगा घटिया चाल, फंसेगी तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 में रोज नया ड्रामा हो रहा है। सीरियल में करण का सच नंदिनी तुलसी को बता देती है और करण इस मौके पर नया खेल खेलता है। वो तुलसी को अपनी झूठी बातों में फंसा लेता है। इस वजह से नंदिनी झूठी साबित हो जाती है और अब करण नई चाल चलेगा। इस वजह से तुलसी नंदिनी को गलत समझने लगेगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

कौन कर रहा है मिहिर के नकली साइनImage Credit : Jiohotstar02 / 08

कौन कर रहा है मिहिर के नकली साइन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक को पता चल जाएगा कि कोई मिहिर के नकली साइन करके उसे फंसा रहा है। पहले भी ऐसा हो चुका है और आने वाले दिनों में भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में वह परी के एक्स हसबैंड रणविजय पर शक करता है, लेकिन इसके लिए उसे सबूत जुटाने होते हैं, जिसमें वह लग जाता है।

नंदिनी की सौतन के घर पहुंच जाएगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar03 / 08

नंदिनी की सौतन के घर पहुंच जाएगी तुलसी

तुलसी किसी को बिना बताए उस घर में पहुंच जाएगी, जहां पर करण को नंदिनी ने देखा था। यहां पर तुलसी को करण नहीं मिलता। उसे करण का दोस्त मिलता है जो तुलसी को बताता है कि ये फ्लेट करण का है और वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह करण के लिए तुलसी से बड़ा झूठ बोलता है।

करण चलेगा बड़ी चालImage Credit : Jiohotstar04 / 08

करण चलेगा बड़ी चाल

तुलसी जब उस फ्लैट में जाती है तो करण वहां पर अपने दोस्त और उसकी पत्नी को पहले ही भेज देता है। ताकि तुलसी को उसके अफेयर के बारे में पता न चले। इस वजह से वह एक बड़ा प्लान तैयार करता है। ये सब कुछ करण फ्लैशबेक में याद करता है। करण के जाल में तुलसी फंस जाती है।

मिहिर करेगा तुलसी के साथ फ्लर्टImage Credit : Jiohotstar05 / 08

मिहिर करेगा तुलसी के साथ फ्लर्ट

करण की जासूसी करके तुलसी घर लौट आती है और आते ही मिहिर को सब कुछ बताती है। इस मौके पर मिहिर को भी शांति मिलती है कि करण का कोई अफेयर नहीं है। इतना ही नहीं, मिहिर तुलसी से इस मौके पर फ्लर्ट भी करता है। वह मजाक मजाक में तुलसी से बार बार शादी करने के लिए कहता है और फिर उसके हेयर स्टाइल की तारीफ करता है।

मुन्नी की सफलता का मनेगा जश्नImage Credit : Jiohotstar06 / 08

मुन्नी की सफलता का मनेगा जश्न

मुन्नी ने अवॉर्ड जीता है और अब शांतिनिकेतन में उसके अवॉर्ड के लिए पार्टी होगी। परी के कहने के बाद घर में सभी लोग मुन्नी को बधाई देंगे और फिर मुन्नी केक काटेगी। इस मौके पर मुन्नी इमोशनल हो जाएगी। तुलसी की आंखें भी नम हो जाएंगी।

परी आर्यन करेंगे डांसImage Credit : Jiohotstar07 / 08

परी आर्यन करेंगे डांस

परी और आर्यन की शादी मिहिर करवाना चाहता है और इसी वजह से वह शोभा के साथ मिलकर मस्ती करेगा। परी और आर्यन, मुन्नी की पार्टी में अपने कॉलेज के दिनों को याद करने लगेंगे और तब मिहिर उन्हें कॉलेज की तरह डांस करने के लिए कह देगा। इसके बाद परी और आर्यन को डांस करना पडे़गा।

पार्टी में दूसरी औरत के साथ बिजी होगा करणImage Credit : Jiohotstar08 / 08

पार्टी में दूसरी औरत के साथ बिजी होगा करण

कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। पार्टी में मुन्नी ऋतिक के लिए गाना गाती है और सब उसी को सुनते हैं लेकिन करण फोन पर बिजी होता है। वह छुप छुपकर मैसेज करता है और ये चीज तुलसी नोटिस कर लेती है। तुलसी को महसूस होता है कि करण उससे अभी भी कुछ छुपा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!