सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कुशा एकदम से बदली हुई नजर आ रही है। कुशा कपिला का लुक एकदम से चेंज हो गया है। कुशा ने वजन कम कर लिया है। चेहरा एकदम मुरझा गया है। यही नहीं उनकी आंखें भी अंदर चली गई है। वहीं उन्होंने दांतों के साथ भी बदलाव किया है।
हाल ही में कुशा कपिला को शहर में स्पॉट किया गया। जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। कुशा का लुक एकदम से बदला हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया स्टार कुशा ने अपना रंग-रूप सबकुछ बदल दिया है।
कुशा कपिला जो अपने करियर के शुरुआत में हेल्दी लगती थी, उन्होंने अचानक से अपना वजन कम कर लिया है। कुशा अब फैट से फिट हो गई है। उन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता है कि वह पहले इतनी मोटी रही होंगी।
कुशा कपिला की यह पुरानी पिक है जिसमें वह काफी वजनी लग रही है। कुशा ने डिवोर्स के बाद खुद को बदलने का फैसला किया और एकदम फैट से फिट हो गई।
कुशा कपिला के इस बदलाव पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हर कोई यह बोल रहा है कि उन्होंने कोई सर्जरी कराई है। यह किसी दवाई का असर है वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि कुशा ने प्लास्टीक सर्जरी से अपना चेहरा भी बदल लिया है।
कुशा कपिला ने अपने वेट लॉस के साथ-साथ अपने चेहरे में भी कई बदलाव किए हैं। कुशा कपिला ने अपने टेढ़े-मेढ़े दाँतो को भी ठिक करवा लिया है। अब उनके दांत सफेद मोती की तरह शाइन कर रहे हैं।
बेशक से कुशा ने अपने लुक को बदलने के लिए खूब मेहनत की हो लेकिन लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनका नैचुरल लुक एकदम गायब हो गया है।