Sara Ali Khan's dating history: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त के दिन 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सारा अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही हैं। सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन से लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा सहित कई सेलेब्स को डेट किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सारा अली खान संग जुड़ा था। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले सारा अली खान का अफेयर राजनेता सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया संग रहा था। काफी समय तक साथ रहने के बाद अचनाक दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अलग क्यों हुए इसकी वजह आज तक सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सारा अली खान का नाम अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया गया था। मगर सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर नहीं की।
ईशान खट्टर और सारा अली खान के रिलेशनशिप में होने की कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं। जब सारा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं तो उन्होंने एक हिंट दिया था कि दो फिल्मी भाइयों में से एक हो डेट किया है। इसके बाद लोगों ने सारा अली खान के साथ ईशान खट्टर का नाम जोड़ना शुरू कर दिया था।
सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में सारा अली खान के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इस मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई थी। कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद ये कपल भी अलग हो गया था।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप के बारे में दुनिया जानती है। करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण' में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। दोनों ने फिल्म 'लव आज कल' में भी काम किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। विजय के बॉलीवुड डेब्यू के बाद उनका नाम सारा अली खान संग जोड़ा गया था। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 के एक प्रोमो वीडियो में सारा ने विजय को अपना क्रश बताया था। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगी थीं।
इन दिनों सारा अली खान का नाम अर्जुन प्रताप बजवा संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अर्जुन ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोग जो चाहें लिखेंगे जबकि सारा ने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया।