कंगना रनौत की फिल्म फैशन की लोगों ने खूब तारीफ की थी। फिल्म में कंगना ने धमाल मचा दिया था। इसे आप प्राइम पर देख सकते हैं।
Kangana Ranaut movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कंगना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने हर तरह के किरदारों को पर्दे पर बखूबी निभाया है। 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु', और 'फैशन' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। आइए नजर डालते है कंगना रनौत की टॉप 5 फिल्मों पर जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
कंगना रनौत की फिल्म क्वीन को आप प्राइम पर देख सकते है। कंगना रनौत की इस मूवी को देखकर आप गदगद हो जाएंगे।
अजय देवगन की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में भी कंगना रनौत ने अच्छी एक्टिंग की थी। इस फिल्म को देखकर आप कंगना के फैन बन जाएंगे।
कंगना रनौत की फिल्म शूटआउट एट वडाला की कहानी जरा हटकर है। मूवी में कंगना और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म को आप प्राइम पर देख सकते हैं।
कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु भी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर मेकर्स जल्द काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म तनु वेड्स मनु को आप आज ही यूट्यूब पर देख लें।