Golmaal Again की गद्दी नहीं हिला पाई Jolly LLB 3, अरशद वारसी की इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

Arshad Warsi Top Opener: अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने गदर काट दिया है। ये फिल्म अरशद वारसी की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Sep 20 2025, 15:29 IST
​अरशद वारसी की इन फिल्मों पहले दिन मचाया धमाल, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 08

​अरशद वारसी की इन फिल्मों पहले दिन मचाया धमाल, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के जाने-माने ेएक्टर अरशद वारसी ने अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 से बड़े पर्दे पर गदर काट दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 अरशद वारसी की टॉप ओपनर की लिस्ट में शामिल हो गई है। अब भी फिल्म गोलमाल अगेन इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में अरशद वारसी की कौन-कौन सी फिल्में शामिल है। एक नजर मारते हैं इस लिस्ट पर...

गोलमाल अगेन (Golmaal Again)Image Credit : IMDb02 / 08

गोलमाल अगेन (Golmaal Again)

लिस्ट में पहले नंबर पर फिल्म गोलमाल अगेन (Golmaal Again) का नाम है। फिल्म गोलमाल अगेन ने ओपनिंग डे पर 30.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

​टोटल धमाल (Total Dhamaal)Image Credit : IMDb03 / 08

​टोटल धमाल (Total Dhamaal)

फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) ने लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। फिल्म टोटल धमाल का पहले दिन का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था।

​जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)Image Credit : IMDb04 / 08

​जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

इस लिस्ट में फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) भी शामिल हो गई है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये फिल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

​गोलमाल 3 (Golmaal 3)Image Credit : IMDb05 / 08

​गोलमाल 3 (Golmaal 3)

लिस्ट में चौथे नंबर पर फिल्म गोलमाल 3 (Golmaal 3) का नाम है। फिल्म गोलमाल 3 ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये कमाए थे।

​एफ.ए.एल.टी.यू (F.A.L.T.U)Image Credit : IMDb06 / 08

​एफ.ए.एल.टी.यू (F.A.L.T.U)

फिल्म एफ.ए.एल.टी.यू (F.A.L.T.U) ने भी ओपनिंग डे पर गदर काट दिया था। फिल्म एफ.ए.एल.टी.यू का पहले दिन का कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये था।

​लगे रहो मुन्ना भाई (Lage Raho Munna Bhai)Image Credit : IMDb07 / 08

​लगे रहो मुन्ना भाई (Lage Raho Munna Bhai)

फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई (Lage Raho Munna Bhai) लिस्ट में छठे नंबर पर है। फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.38 करोड़ रुपये कमाए थे।

जॉली एलएलबी (Jolly LLB)Image Credit : IMDb08 / 08

जॉली एलएलबी (Jolly LLB)

7वें नंबर पर फिल्म जॉली एलएलबी (Jolly LLB) का नाम है। इस फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.12 करोड़ रुपये रहा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!