अक्षय कुमार और अरशद वारसी की नई कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धाक जमा ली है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसकी मदद से ये बेहतरीन कमाई कर रही है। अगर जॉली एलएलबी 3 के फर्स्ट वीकेंड की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले 3 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 2025 की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में एंट्री मार ली है। आइए आपको साल 2025 की बिगेस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं...
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में 108 करोड़ रुपये की बम्पर कमाई की थी और इस लिस्ट में पहला स्थान अपने नाम कर लिया था। छावा का ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 इस साल की सबसे महंगी एक्शन ड्रामा थी, जिससे सभी को शानदार कमाई की उम्मीद थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग भी ली थी और पहले वीकेंड में 99 करोड़ रुपये अपने खाते जोड़े थे।
डायरेक्टर मोहित सूरी की सैयारा के आंकड़ों ने पहले दिन से ही लोगों को चौंकाना शुरू कर दिया था। ये 2025 की शॉकिंग ब्लॉकबस्टर है, जिसने ट्रेड पंडितों को भी गलत साबित कर दिया था। फिल्म सैयारा ने अपने पहले वीकेंड में 83.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
नाडियाडवाला प्रोडक्शन में बनी हाउसफुल 5 से ट्रेड को बहुत ही शानदार कमाई की उम्मीद थी लेकिन ये उसे पूरी नहीं कर सकी लेकिन फिर भी मूवी ने जो आंकड़े पहले वीकेंड में दर्ज कराए थे वो शानदार थे। हाउसफुल 5 ने पहले वीकेंड में अपने खाते में 79 करोड़ रुपये जोड़े थे।
सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज मूवी सिकंदर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। फिल्म सिकंदर पहले वीकेंड में केवल 67 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी थी।
दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी स्काई फोर्स ने पहले वीकेंड में 63.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में अक्की के साथ-साथ कई और भी कलाकार थे। फिल्म में अक्की और सारा के काम को सराहा गया था।
आमिर खान की कमबैक मूवी सितारे जमीन पर ने भी बेहतरीन कमाई की थी और पहले वीकेंड में 56.50 करोड़ रुपये जोड़े थे। सितारे जमीन पर द्वारा अच्छा कारोबार करना बहुत जरूरी था क्योंकि इस पर आमिर खान का फ्यूचर निर्भर करता था।
अक्की की जॉली एलएलबी 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 53.50 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शुरुआत देखकर यह कहा जा सकता है कि ये मूवी आने वाले वक्त में 100 करोड़ का कारोबार पूरा कर लेगी।
अजय देवगन की रेड 2 को भी इस साल दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म रेड 2 ने पहले 3 दिनों में 49.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन एक करप्ट राजनेता की कहानी लेकर आए थे।
फिल्म केसरी 2 में अक्षय कुमार जलियावाला बाग की कहानी लेकर आए थे। फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत खास तो रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन फिर भी ये 2025 की बिगेस्ट वीकेंड ओपनर्स में शामिल हो गई थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी।