Bollywood Movies First Week Collection: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सनी देओल की फिल्म ने इसके साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया दिया है। अब ये फिल्म बॉलीवुड की पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।
लिस्ट में पहले स्थान पर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का नाम है। फिल्म जवान ने पहले हफ्ते में 391.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 364.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की ये फिल्म लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) ने लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। रणबीर कपूर की फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 338.63 करोड़ रुपये रहा था।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
सनी देओल की लीड रोल वाली फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर (War) ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 238.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में 7वें नंबर पर है।
वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने लिस्ट में छठे नंबर पर जगह बनाई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में 244.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।