Bollywood Biggest Opening Weekend 2025: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाल मचा दिया। 'जाट' ओपनिंग वीकेंड साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ 'जाट' ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर को भी पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है।
विक्की कौशल की धांसू फिल्म 'छावा' ने ओपनिंग वीकेंड पर 121.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने लिस्ट में टॉप किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 73.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
सनी देओल की एक्शन फिल्म 'जाट' ने इस लिस्ट में धांसू एंट्री मारते हुए तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 40.62 करोड़ रुपये कमाए है।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। फिल्म सिकंदर ने ओपनिंग वीकेंड पर 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' लिस्ट में 5वें स्थान पर है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 19.43 करोड़ रुपये कमाए थे।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को लिस्ट में छठे स्थान पर जगह मिली है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 13.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' फ्लॉप होने के बाद भी इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फिल्म इमरजेंसी ने ओपनिंग वीकेंड पर 8.70 करोड़ रुपये कमाए थे।