ओटीटी की दुनिया ऐसी है, जहां मनोरंजन के लिए भरपूर मात्रा में कंटेंट मिलता है। चाहे वेब-सीरीज हो या फिर फिल्म, ये प्लेटफॉर्म लोगों को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। खास बात तो यह है कि ओटीटी ने ही कुछ सितारों के करियर को भी नया जीवनदान दिया है और अब वे अपनी धाकड़ एक्टिंग से लोगों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ चुकी है कि उनके आगे स्टार किड्स भी पानी भरते नजर आते हैं। इस लिस्ट में श्वेता त्रिपाठी से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक का नाम शामिल है।
'पंचायत' से लेकर 'कोटा फैक्ट्री' तक से सबका दिल जीतने वाले जितेंद्र कुमार ओटीटी पर छाए हुए हैं। उनके नाम ज्यादातर हिट सीरीज और फिल्में ही हैं।
'मिर्जापुर' से लेकर 'ड्राई डे' तक में अपनी पहचान बनाने वाली श्रिया पिलगांवकर की एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है। वह आज सबके दिलों पर छाई हुई हैं।
एक्टर आदर्श गौरव ने ओटीटी पर दमदार परफॉर्मेंस देकर भारत में तो सबका दिल जीता ही है, साथ ही वह प्रियंका चोपड़ा संग हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुके हैं।
'शी' से लेकर 'आश्रम' तक में छाने वाली अदिति पोहंकर की एक्टिंग भी बेहद लाजवाब है। उनकी हर वेबसीरीज को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है।
रोहित सरफ की लोकप्रियता का तो क्या ही कहना। उनकी एक्टिंग ही नहीं, लोग उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। 'मिसमैच्ड' से उन्होंने सबका दिल जीता था।
ईशा तलवार ने अपनी दमदार एक्टिंग से केवल ओटीटी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी जबरदस्त जगह बनाई है। वह 'मिर्जापुर' में भी नजर आ चुकी हैं।
'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की शुरुआत भले ही बॉलीवुड से हुई। लेकिन ओटीटी की दुनिया में अपने एक किरदार से ही उन्होंने झंडे गाड़ दिये।
राधिका आप्टे को ओटीटी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने अब तक जो भी वेब शो दिये हैं, वह सुपरहिट साबित हुए हैं। उनकी एक्टिंग के आगे अच्छे-अच्छे घुटने टेकते हैं।
'स्कैम 1992' से लेकर 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' तक में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले प्रतीक गांधी लोगों के दिलों-दिमाग में बसते हैं। उनकी एक्टिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
अली फजल की शुरुआत भी बॉलीवुड से हुई थी। लेकिन ओटीटी की दुनिया में भी वह अपनी धाक जमा चुके हैं।