देश

अमित शाह के पुणे दौरे पर बवाल के आसार! कांग्रेस और BJP ने मांगी प्रदर्शन की इजाजत

Amit Shah Pune Visit: 1 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुणे दौरे के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के आमने-सामने आने की संभावना है। नीट छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Image

अमित शाह का पुणे दौरा

Photo : ANI

Amit Shah Pune Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 1 अगस्त को होने वाले पुणे दौरे से पहले शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच सीधा टकराव होने के आसार दिख रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस ने गृह मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, वहीं बीजेपी ने भी उसी समय और स्थान पर कांग्रेस के खिलाफ पलटवार प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

दरअसल, 1 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस दौरे का घेराव करने की योजना बनाई है। पुणे शहर (पूर्व) कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रशांत जगताप ने कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों से 1 अगस्त की सुबह 10:30 बजे शंकरशेठ रोड स्थित 'सेवन लव्स चौक' पर जुटने की अपील की है।

कांग्रेस के ऐलान के बाद बीजेपी भी आक्रामक

कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में नीट (NEET Paper Leak) पेपर लीक का विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की, जिसमें कई छात्र घायल हुए। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन युवाओं और छात्रों के प्रति केंद्र के तानाशाही रवैये के खिलाफ है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के इस ऐलान के बाद बीजेपी भी आक्रामक मोड में आ गई है। बीजेपी की पुणे इकाई ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को पत्र लिखकर 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से उसी 'सेवन लव्स चौक' पर काउंटर-डेमोनस्ट्रेशन करने की आधिकारिक अनुमति मांगी है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीजेपी ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन केवल एक आधिकारिक दौरे और शहर के लिए गर्व के विषय यानी लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह को बदनाम करने की नाकाम कोशिश है। बीजेपी नेताओं ने अमित शाह के ऐतिहासिक फैसलों जैसे- धारा 370 का निष्प्रभावी होना, नक्सलवाद पर लगाम, तीन तलाक का खात्मा और नए भारतीय न्याय संहिता के लागू होने का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया है। दोनों राजनीतिक दलों द्वारा एक ही स्थान पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुणे पुलिस सतर्क हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी सुरक्षा में किसी भी चूक को रोकने के लिए शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 14 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी...लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, हिंदी दिवस आज

आज की ताजा खबर, 14 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी...लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, हिंदी दिवस आज

24 घंटे का दौरा और 15000 जवान...शी जिनपिंग अपने साथ लाए बुलेटप्रूफ 'हॉन्गछी' स्टेट लिमोजीन कार, दिल्ली में थी अभूतपूर्व सुरक्षा

24 घंटे का दौरा और 15000 जवान...शी जिनपिंग अपने साथ लाए बुलेटप्रूफ 'हॉन्गछी' स्टेट लिमोजीन कार, दिल्ली में थी अभूतपूर्व सुरक्षा

बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों को बेची गईं कैंसर की नकली दवाएं, 50% छूट पर होती थी सप्लाई; SIT जांच में बड़ा खुलासा

बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों को बेची गईं कैंसर की नकली दवाएं, 50% छूट पर होती थी सप्लाई; SIT जांच में बड़ा खुलासा

राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य! अयोध्या में हाई-लेवल बैठक के बीच ज्वाइंट व डिप्टी CEO का पैनल तैयार, ट्रस्ट की मुहर का इंतजार

राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य! अयोध्या में हाई-लेवल बैठक के बीच ज्वाइंट व डिप्टी CEO का पैनल तैयार, ट्रस्ट की मुहर का इंतजार

मणिपुर में फिर हिंसा, दो जिलों में 12 घंटे के भीतर 4 की हत्या; CM खेमचंद बोले- नागरिकों पर हिंसा स्वीकार्य नहीं

मणिपुर में फिर हिंसा, दो जिलों में 12 घंटे के भीतर 4 की हत्या; CM खेमचंद बोले- नागरिकों पर हिंसा स्वीकार्य नहीं