Whatt !! ईशा गुप्ता संग भी था हार्दिक पंडया का संबंध? नताशा से अलग हो चुके ऑलराउंडर ने इन हसीनाओं किया था नैन-मटक्का

Dating History of Hardik Pandya: ईशा गुप्ता ने हाल ही में जो इंटरव्यू दिया है उसमें उन्होंने हार्दिक पंडया को डेट करने की अफवाहों के बारे में रिएक्शन दे दिया है। आइए इस लिस्ट में देखें कि हार्दिक पंडया किन-किन हसीनाओं को अपना दिल चुके हैं। आइए देखें लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Jun 25 2025, 13:39 IST
ईशा गुप्ता ही नहीं इन हसीनाओं संग भी जुड़ा हार्दिक का नाम...Image Credit : Instagram01 / 08

ईशा गुप्ता ही नहीं इन हसीनाओं संग भी जुड़ा हार्दिक का नाम...

Dating History of Hardik Pandya: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस को लेकर कई बार अटकलें लगाई गई थीं वो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते में हैं। इन अफवाहों पर ईशा गुप्ता ने खुलकर बात करने से परहेज नहीं किया। ईशा गुप्ता के बयान को जानने से पहले आइए एक नजर हार्दिक पंड्या की लव लाइफ भी डाल ही लेते हैं। नताशा से अलग हो चुके हार्दिक पंडया ने किन-किन हसीनाओं के दिलों पर राज किया। देखें ये पूरी लिस्ट...

ईशा गुप्ताImage Credit : Instagram02 / 08

ईशा गुप्ता

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए ईशा गुप्ता ने हार्दिक पंडया को डेट करने की अफवाहों की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर की। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक समय हम दोनों बात करते थे...शायद उस समय हम आ भी सकते थे या नहीं भी। हालांकि यह बातचीत डेटिंग तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई।' ईशा ने भी कहा कि हो सकता था कि हम डेट करते लेकिन मुझे लगा कि यह काम नहीं करेगा।

जैस्मिन वालियाImage Credit : Instagram03 / 08

जैस्मिन वालिया

नताशा से अलग होने के बाद अब हार्दिक पंड्या ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। हार्दिक पांडे ने भले ही इस रिश्ते को कन्फर्म ना किया हो लेकिन दोनों को कई बार स्पॉट किया गया है।

अनन्या पांडेImage Credit : Instagram04 / 08

अनन्या पांडे

अंबानी परिवार के बेटे अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन में जब हार्दिक पंडया को अनन्या पांडे के साथ देखा गया तो लोगों ने इनके भी रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बाद में पता चला कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

नताशा स्टेनकोविकImage Credit : Instagram05 / 08

नताशा स्टेनकोविक

कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने के बाद हार्दिक पंडया का दिल सर्बियन मॉडल नताशा पर आया। दोनों ने साल 2019 में शादी की और 2024 में दोनों का तलाक भी हो गया।

लिशा शर्माImage Credit : Instagram06 / 08

लिशा शर्मा

हार्दिक पंडया का कन्फर्म रिलेशन कोलकाता की मॉडल लिशा शर्मा के साथ था। दोनों ने 2016 में एक-दूसरे को डेट किया था और यह रिश्ता 2017 में खत्म भी हो गया।

उर्वशी रौतेलाImage Credit : Instagram07 / 08

उर्वशी रौतेला

2018 में एली अवराम के बाद हार्दिक पंडया को लेकर ऐसी भी अफवाहें थी कि उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। इन खबरों की भी सच्चाई आज तक सामने नहीं आई है।

एली अवरामImage Credit : Instagram08 / 08

एली अवराम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 में एली अवराम का नाम भी हार्दिक पंडया के साथ जुड़ा था। एली और हार्दिक ने कभी भी पब्लिक में अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!