Movies Based on 26/11 Attack: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले से जुड़ी कहानी दिखाई गई है। साल 2008 में हुए इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यही वजह है कि इस घटना पर कई फिल्में और वेब सीरीज भी बन चुकी हैं। भारत भाग्य विधाता अब इस लिस्ट में शामिल हो गई है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस फिल्म से पहले 26/11 हमले पर कौन-कौन सी फिल्में बनी हैं, तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।
फिल्म होटल मुंबई (Hotel Mumbai) साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप अब जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और देव पटेल जैसे स्टार्स नजर आए थे।
नाना पाटेकर की फिल्म द अटैक ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11) आज भी काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रखा है।
लिस्ट में फिल्म मेजर (Major) का भी नाम शामिल है। फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की स्टोरी दिखाई गई है, जो 26/11 के हमले में शहिद हो गए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
सैफ अली खान की फिल्म फैंटम (Phantom) का नाम भी इस लिस्ट में है। 2015 में रिलीज हुई सैफ अली खान की इस फिल्म को आप आज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म ताज महल (Taj Mahal) साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर बार-बार देखी जाती है।