Shaka Laka Boom Boom Cast Then And Now: टीवी दुनिया में एक दौर था जब शो शका लका बूम-बूम का जलवा था। इस शो के हर एपिसोड का बच्चों को खूब इंतजार रहा करता था। शो में नजर आने वाली पेंसिल ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। अब इस शो को खत्म हुए एक जमाना हो गया। अब शो में नजर आने वाले सितारे एकदम बदल गए हैं, कुछ को तो आप एकदम पहचान ही नहीं पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन शो के स्टार्स अब कहां और क्या कर रहे हैं।
शो में ऋतु के रोल निभाने वाली साईनी राज (Sainee Raj) अब 34 साल की हो गई है। साईनी राज का बदला लुक देखने के बाद आप उन्हें शायद ही पहचान पाए हो।
मधुर मित्तल (Madhur Mittal) ने शो में टीटू का किरदार निभाया था। मधुर मित्तल अब 34 साल के हो गए हैं और बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं।
शो में पिया के रोल में नजर आने वाले जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अब एक बड़ी टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। जेनिफर विंगेट 40 साल की हो गई हैं।
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने शो में करूणा का रोल निभाया था। 34 साल की हंसिका मोटवानी अब बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में धमाल मचा रही हैं।
किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) ने शो में संजू का किरदार निभाया था। 34 साल के किंशुक वैद्य अब टीवी की दुनिया के बड़े स्टार बन गए हैं। किंशुक वैद्य जल्द ही पापा बनने वाले है।
शो में संजना के रोल में नजर आने वाली रीमा वोहरा (Reema Vohra) अब एकदम बदल गई हैं। रीमा वोहरा अब 35 साल की हो गई हैं।
शो में झूमरू के रोल में नजर आने वाले आदित्य कपाड़िया (Aditya Kapadia) अब काफी हैंडसम हो गए हैं। आदित्य कपाड़िया अब 39 साल के हो गए हैं।