Amaal Mallik Delete Post on Tanishk Bagchi: बिग बॉस 16 फेम अमाल मलिक (Amaal Mallik) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अमाल मलिक ने हाल ही में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर कई बड़े आरोप लगाए थे। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब तनिष्क बागची पर सारे पोस्ट को अमाल मलिक ने डिलीट कर दिया। लेकिन पोस्ट हटाने के बाद भी अमाल ने ऐसा संदेश लिखा, जिससे साफ हो गया कि उनका गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मुझसे पंगा मत लेना...' Tanishk Bagchi पर आग का गोला बनकर बरसे Amaal Mallik
अमाल मलिक ने डिलीट किया पोस्ट
अमाल मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमाल मलिक की अभी हाल में नई पोस्ट है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर किए गए सभी पोस्ट को हटा दिया है। इसके बाद अमाल मलिक ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि 'ट्वीट्स सिर्फ और सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूँ क्योंकि मुझे अपनी टाइमलाइन से ये कचरा हटाना है। ये फैसला उस जगह से आ रहा है जहां मुझे साफ-साफ पता है कि मैंने जरूरी काम कर दिया और इस चूहे को उसकी जगह पर रख दिया है। अब पोर्टल्स से पहले मैं खुद कह देता हूं कि कोई क्लिकबेट हेडलाइन न बना लें कि “#AmaalMallik ने अपने ट्वीट्स हटा दिए। मैं साफ कहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मैंने इस इंसान के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसके हर एक शब्द पर मैं आज भी कायम हूं। मैं अपने बयानों से पीछे नहीं हट रहा, बस पोस्ट्स को यहां आर्काइव कर रहा हूं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 Amaal Mallik : कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Amaal Mallik, जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
10 साल तक चुप रहा मैं
इसके आगे अमाल मलिक ने पोस्ट में लिखा कि '10 साल की लगभग धैर्य रखने के बाद आज मुझे खड़े होकर सब कुछ सामने रखना पड़ा, क्योंकि कोई सही बात के लिए खड़ा होना नहीं चाहता, या इंडस्ट्री के गंदे लोगों को एक्सपोज नहीं करना चाहता। यहां किसी में हिम्मत नहीं है कि बात कह सके। लेकिन किसी को तो करना ही था और मैं इसकी बुराइयों और गलत हरकतों के बारे में बहुत लंबे समय से चुप था। एक बहुत ही बुरे आदमी की सच्चाई मैंने आज दिखा दी है। अब सजा ऊपर वाला देगा और उनके घर में देर है, अंधेर नहीं। एक आखिरी बात बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना, ये एक लाइफ लॉन्ग वार्निंग दे रहा हूं। अब से अगर किसी के भी साथ कोई गड़बड़ की तो याद रखना, मैं फिर लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने।'
