Pralhad Joshi केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को औपचारिक रूप से शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके एक दिन बाद उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
पीएम मोदी के भरोसा को पूरा करना है: प्रह्लाद जोशी
पदभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह पूरी विनम्रता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा शिक्षा क्षेत्र में सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि उनके लिए यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है और पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम ने उन्हें गहरा आहत किया है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों ने उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया।
मैं कर्तव्य और विनम्रता की भावना के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं: धर्मेंद्र प्रधान
अपनी इस्तीफा सौंपते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मैं कर्तव्य और विनम्रता की भावना के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पिछले 12 सालों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पिछले चार-पांच सालों में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया और कई महत्वपूर्ण पहल की गईं. देश ने नई शिक्षा प्रणाली में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगा और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा।'
प्रह्लाद जोशी पहले से केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन मंत्रालयों के साथ-साथ वह अब शिक्षा मंत्रालय के कामकाज और नीतिगत फैसलों की निगरानी करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के सांसद हैं। उन्हें पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है।
