These actresses became national crush of india: बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरिजा ओक (Girija Oak) अचानक से चर्चा में आ गई हैं। गिरिजा की फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं। हाल ही में The lallantop पर जब उनके इंटरव्यू की क्लिप पोस्ट की गई, तो सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। वीडियो पर लोग कमेंट्स करके उनके बारे में पूछने लगे, गूगल और इंस्टाग्राम पर भी उनके बारे में सर्च किया जाने लगा। कुल मिलकार लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेसेस को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
एक्ट्रेस गिरिजा ओक को लोगों ने नेशनल क्रश बना दिया है। सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। नीली साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज वाली उनकी तस्वीर ने सबको घायल कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि गिरिजा की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़क रहे हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से नेशनल क्रश बन गई थी। जब उनके एक गाने का एक छोटा वीडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वो आंख मारती हैं। इस क्लिप की वजह से वो रातोंरात इंटरनेट पर छा गई और गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने वैसे तो कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म एनिमल ने दिलाई। 'एनिमल' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने बहुत सराहा, जिससे वो रातों-रात नेशनल क्रश बन गई।
साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी लोगों ने नेशनल क्रश बना दिया था। बता दें कि रश्मिका की खूबसूरती को देख लोग घायल हो जाते हैं। रश्मिका की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम शामिल है। उन्हें भी लोग नेशनल क्रश कहते हैं। दिशा पाटनी अपनी बोल्ड अदाओं से सबको घायल कर देती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।