Tv Actors Perfect for Mihir’s Role: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी इंडस्ट्री का आइकॉनिक शो रहा है। साल 2000 में शुरू हुए इस सीरियल ने लगभग 8 सालों तक छोटे परदे पर राज किया था। शो में तुलसी विरानी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। कुछ दिनों पहले ही शो की निर्माता एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की घोषणा की। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिहिर के किरदार के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकते हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
'अनुपमा' सीरियल में सुधांशु पांडे ने लीड रोल निभाया था। इस सीरियल से मिली लोकप्रियता के बाद सुधांशु पांडे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के रील के परफेक्ट साबित होंगे।
स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर का किरदार निभाने के लिए मेकर्स अर्जुन बिजलनी की कास्टिंग पर भी विचार कर सकते हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के किरदार के लियी शाहीर शेख भी सही साबित होंगे। वो इस किरदार के साथ एकदम न्याय करते दिखाई देंगे।
करण पटेल ने कई शोज में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के किरदार के लिए करण पटेल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
'देवों के देव...महादेव' में मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इसलिए मोहित रैना भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के किरदार के लिए परफेक्ट होंगे।
टीवी एक्टर नकुल मेहता को भी कंसीडर किया जा सकता है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के रोल के लिए नकुल मेहता भी परफेक्ट साबित होंगे।
सुनने में आ रहा है कि 'क्योंकि सास भी बहू थी 2' में मिहिर के रोल के लिए गौरव खन्ना को मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि वो इस रोल को परफेक्ट तरह से निभा सकते हैं।