Entertainment News Today: असम में रणदीप हुड्डा ने बांटा लंगर, दीपिका ने बेटी दुआ को लेकर किया पोस्ट

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की कई खबरों ने आज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दीपिका पादुकोण के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रहीं।

Authored by: अभयUpdated Aug 2 2026, 15:44 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb01 / 10

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई दिलचस्प खबरें सामने आईं। आयुष्मान खुराना और शरवरी ने सूरज बड़जात्या की नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ से जुड़ा एक प्यारा पोस्ट शेयर किया, जबकि अर्जुन कपूर ने एमएस धोनी को लेकर मजेदार बात कही। 'रामायण' के प्रमोशन में साई पल्लवी की गैरमौजूदगी की वजह भी सामने आई। जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े वायरल वीडियो पर नया मोड़ आया, वहीं रणदीप हुड्डा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की। सोनू निगम और नुसरत भरुचा को लेकर भी नई अपडेट्स चर्चा में रहीं।

​आयुष्मान-शरवरी ने पूरी की शूटिंगImage Credit : IMDb02 / 10

​आयुष्मान-शरवरी ने पूरी की शूटिंग

आयुष्मान खुराना और शरवरी ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की टीम ने सेट से तस्वीरें शेयर कर इस खास पल का जश्न मनाया। अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

दीपिका की पोस्ट हुई वायरलImage Credit : IMDb03 / 10

दीपिका की पोस्ट हुई वायरल

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से ज्यादा वजन उठाने की बात को बेटी दुआ से जोड़ते हुए फैंस के साथ एक Memes शेयर किया।

​अर्जुन कपूर ने कही ये बातImage Credit : IMDb04 / 10

​अर्जुन कपूर ने कही ये बात

अर्जुन कपूर ने लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच देखने के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने साहिबा बाली को छोड़कर एमएस धोनी को चुना, क्योंकि वहां सिर्फ एक ही विनर हो सकता था।

​प्रमोशन में साई पल्लवी क्यों नहीं दिखीं?Image Credit : IMDb05 / 10

​प्रमोशन में साई पल्लवी क्यों नहीं दिखीं?

रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' की शुरुआती प्रमोशनल गतिविधियों में साई पल्लवी शामिल नहीं हो सकीं। इसकी वजह उनकी पहले से तय शूटिंग का शेड्यूल बताया जा रहा है।

​जैकलीन के गाने पर मचा बवालImage Credit : IMDb06 / 10

​जैकलीन के गाने पर मचा बवाल

जैकलीन फर्नांडिस के गाने 'जुगनी' के सिंगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप को AI की मदद से एडिट किया गया है।

​रणदीप हुड्डा ने बांटा लंगरImage Credit : IMDb07 / 10

​रणदीप हुड्डा ने बांटा लंगर

बाढ़ प्रभावित असम पहुंचे रणदीप हुड्डा ने लोगों के बीच लंगर बांटा। रणदीप हुड्डा की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। रणदीप हुड्डा की लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

​'हीर रांझा' पर आया नया अपडेटImage Credit : IMDb08 / 10

​'हीर रांझा' पर आया नया अपडेट

फिल्म 'हीर रांझा' के निर्देशक साजिद अली ने साफ किया कि रोहित सराफ को अभी तक फिल्म के लीड रोल के लिए फाइनल नहीं किया गया है।

​टाइगर श्रॉफ संग दिखेंगी नुसरत भरूचाImage Credit : IMDb09 / 10

​टाइगर श्रॉफ संग दिखेंगी नुसरत भरूचा

रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरूचा रेमो डिसूजा की अगली एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

​सोनू निगम का बड़ा दावाImage Credit : IMDb10 / 10

​सोनू निगम का बड़ा दावा

सोनू निगम ने दावा किया कि सिंगर्स के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की वजह से उन्हें टी-सीरीज और जी म्यूजिक ने बैन कर दिया था। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!