क्रिकेट

क्रिकेट के मैदान से दूर मैचिंग-मैचिंग खेल रहे अर्शदीप सिंह, गर्लफ्रेंड ने शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें दोनों एक ही तरह के यानी मैचिंग पेंडेंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। वहीं, श्रीकांत ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image

अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मना रहे छुट्टी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें दोनों एक ही तरह के यानी मैचिंग पेंडेंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में अप्रैल में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं थी।

समरीन को आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह और पंजाब किंग्स के लिए चीयर करते हुए भी देखा गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर और धर्मशाला में हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई थी। समरीन ने शनिवार, 25 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जब अर्शदीप भारत के हाल ही में खत्म हुए आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के बाद क्रिकेट से छोटे ब्रेक पर थे। दोनों एक साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बाएं हाथ के पेसर को जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

फोटो- साभार समरीन इंस्टाग्राम

फोटो- साभार समरीन इंस्टाग्राम

इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए चार विकेट

अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में 0-4 से हार के दौरान भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 9.47 की इकॉनमी रेट से चार विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह वनडे सीरीज में के दौरान चोटिल हो गए और मात्र एक मैच खेलकर बाहर हो गए। उन्हें वनडे मैच में कोई विकेट नहीं मिला।

श्रीकांत ने उठाए सवाल

वहीं, इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज श्रीकांत ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत का मानना है कि अर्शदीप सिंह वनडे के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि अर्शदीप सिंह वनडे वर्ल्ड कप 2027 के टीम इंडिया स्क्वाड में फिट नहीं होते हैं।

वनडे में लिए हैं 30 विकेट

श्रीकांत ने कहा, अर्शदीप सिंह वनडे फॉर्मेट में फिट नहीं खाते हैं। दो ओवर के बाद उनको स्विंग नहीं मिलती है। वह तभी कारगर हैं जब उन्हें स्विंग मिले। इसके विपरीत उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। लेकिन 1.1 ओवर के बाद बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर मैदान के चारों तरफ शॉर्ट खेले। उन्हें वनडे सीरीज के लिए कंसीडर नहीं किया जाना चाहिए। अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। 18 मैच में 5.49 की इकॉनमी से 30 विकेट चटकाए हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article