आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। कमल हासन (Kamal Haasan) ने NEET पेपर लीक होने और एग्जाम रद्द किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी की एक खूबसूरत नोट शेयर किया, जो दिल छू लेने वाला है। इसके अलावा थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की जीत पर रजनीकांत (Rajinikanth) ने खास रिएक्शन दिया। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी खबरें शामिल है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी का एक नोट शेयर किया। मालती मैरी का ये नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुतारिया कान्स फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। खबर है कि तारा सुतारिया को 'रेड सी फिल्म फाउंडेशन' द्वारा 'वुमेन इन सिनेमा गाला' सम्मान मिलेगा।
एक्टर कमल हासन ने अभी हाल ही में लीक हुए नीट के पेपर पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने लिखा कि 'NEET परीक्षा की तैयारी में दिन-रात मेहनत करने वाले 22 लाख छात्रों के सपनों और मेहनत को आपराधिक गिरोहों ने तहस-नहस कर दिया है। इस मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? मुझे याद नहीं पड़ता कि NEET की कोई एक परीक्षा भी बिना किसी गड़बड़ी या शिकायत के पूरी हुई हो। इसलिए हम शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय छात्रों को इस अनुचित NEET परीक्षा और इसके पीछे काम करने वाले माफियाओं से बचाया जाना बहुत जरूरी है।'
ANI से बात करते हुए प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा कि वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी के लिए विकास हो और कारोबार आगे बढ़े। उन्होंने कहा, 'हम लोग बहुत उम्मीदों के साथ वोट देते हैं और उन उम्मीदों को पूरा होना चाहिए।'
Variety India से बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने बताया कि वो आदित्य धर के साथ काम करना बहुत चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'उनके साथ काम कौन नहीं करना चाहेगा? मैं तो बिल्कुल करना चाहूंगी। उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का सिस्टम बदल दिया है। कितने लोग वापस जाकर स्क्रिप्ट दोबारा लिखेंगे और खुद पर विचार करेंगे?' इसके आगे एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो साल 2012 में फिल्म सूफी में डायरेक्टर के साथ काम करने वाली थी। लेकिन ये फिल्म पूरी नहीं हो पाई।
एक्टर रजनीकांत आज काफी दिनों के बाद स्पॉट हुए, इस दौरान उनसे थलापति विजय की जीत को सवाल किया गया। तब एक्टर ने हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए।
एक्टर विशाल ने आज थलपाति विजय की जमकर तारीफ की। इसकी वजह थलापति विजय द्वारा 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश है।
'लकड़बग्घा 2' को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म लकड़बग्घा 2 के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। फिल्म दृश्यम 3 ने अब तक 3 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कलेक्शन किया है।
एक्टर नोरा फतेही का अभी हाल ही में ‘बॉडी रोल’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस विवादों में आ गई हैं। नोरा फतेही के लुक पर लव, डेथ प्लस रोबोट्स का लुक कॉपी करने के आरोप हैं।